कन्नौज में कपड़ा धुलते समय महिला करंट की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। रीता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Kannauj News : वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते समय महिला की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम
![वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलते समय महिला की करंट से मौत, परिवार में मचा कोहराम](https://image.uttarpradeshtimes.com/1-orig-38-83476.jpeg)
May 24, 2024 10:17
May 24, 2024 10:17
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित रामनगर में रहने वाले विवेक यादव की मंडी समिति में आढ़त है। गुरूवार को उनकी पत्नी रीता (40) कपड़े धुल रही थी। वॉशिंग मशीन का प्लग टूटा था। प्लग बोर्ड में लगाने के दौरान तार रीता की हथेली में तार छू गया। जिसकी वजह से रीता करंट की चपेट में आ गई।
बेटी के पहुंचने पर हुई जानकारी
रीता की 14 वर्षीय बेटी कुछ देर बाद जब दूसरी मंजिल पर पहुंची, तो उसने मां को करंट से चिपका हुआ देखा। उसने शोर मचाकर पिता को बुलाया। विवेक ने फौरन स्वीच आफ कर प्लग को बोर्ड से हटाया। इसके बाद हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया।
परिवार में मचा कोहराम
रीता की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Also Read
![डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती है एंट्री डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शव वाहन से ढोई जा रहीं दवाईयां, पीछे के गेट से होती है एंट्री](https://image.uttarpradeshtimes.com/1-orig-2024-07-08t163921906-9527.jpeg)
8 Jul 2024 04:54 PM
फर्रूखाबाद लोहिया जिला अस्पताल में स्टोर की जाने वाली दवाओं को शव वाहन से ढ़ोया जा रहा है। कर्मचारी अस्पताल के पीछे पीकू वार्ड के पास वाहन को लगाकर दवा उतारते हैं। जिसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। और पढ़ें