Road Accident: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत-परिवार में मचा कोहराम

तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत-परिवार में मचा कोहराम
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 29, 2024 14:44

कानपुर देहात में ऑटो पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक संजय परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार में मातम छा गया।

Jul 29, 2024 14:44

Kanpur Dehat News: यूपी के कानपुर देहात से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रविवार देररात एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके साथ ही घायल को रसूलाबाद सीएचसी भेजा। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित उसरी गांव निवासी संजय गांव के ही फूल सिंह का ऑटो चलाता था। रविवार रात संजय घर लौट रहा था। इसी दौरान कानपुर बेला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में संजय बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी होने पर एसएसएआई देव नारायाण द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल का रसूलाबाद सीएचसी को भेजा।

ऑटो चालकी की मौत की खबर जब परिजनों को मिली, तो परिवार में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी रूबी बदहवास हो गई। जबकि मां सावित्री, पिता श्यामलाल, भाई भानु प्रताप बिलख पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें