Kanpur News : सीएसजेएमयू ने शुरू किया जल पिलाओ पक्षी बचाओ अभियान, पढ़िये पूरी डिटेल

सीएसजेएमयू ने शुरू किया जल पिलाओ पक्षी बचाओ अभियान, पढ़िये पूरी डिटेल
UPT | जल पिलाओ पक्षी बचाओ अभियान

Apr 19, 2024 23:39

कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. इकाईयों द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए जल एवं अन्न की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम सेवा उद्यान...

Apr 19, 2024 23:39

Kanpur News (जितेंद्र वर्मा) : कानपुर के छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन.सी.सी. इकाईयों द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पक्षियों के लिए जल एवं अन्न की व्यवस्था के लिए कार्यक्रम सेवा उद्यान, विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। गर्मियों में पानी की कमी के कारण पक्षी प्यासे रह जाते है। उसी के दृष्टिगत पक्षियों को जल एवं अन्न सुगमता से उपलब्ध कराने के उदे्श्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि विश्वविद्यालय का उदे्श्य है कि Ecosystem में रह रहा प्रत्येक प्राणी अच्छे से अपना जीवन जिये तथा विद्यार्थियों में पक्षियों एवं जानवरों के प्रति सहयोग की भावना उत्पन्न हो तथा उनमें मानव एवं प्राणियों की सेवा का भाव बढ़े। 

अन्न के लिये पात्र पेड़ों पर लटकाएं
आज के कार्यक्रम में परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों एवं एन.सी.सी. की 17 यू.पी. गर्ल्स बटालियन एवं 3 यू.पी.एअर स्क्वाड इकाईयों के कैडेट्स ने कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के साथ पक्षियों के लिये पानी एवं अन्न के लिये पात्र पेड़ों पर लटकाये एवं सेवा उद्यान में विभिन्न जगहों पर पात्र स्थापित किये। सबसे बड़ी बात यह है कि पात्र मिट्टी एवं कबाड़ में फेके जाने वाले पदार्थों से बनाये गये थे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने कबाड़ से कमाल के अन्तर्गत इन पात्रों को बनाया।

जल एवं अन्न की व्यवस्था अभियान चलाएंगे
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं एन.सी.सी. कैडेट्स को प्राणियों की सेवा के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा सेवा कार्य वास्तविक में होना चाहिये। एक्स या फेसबुक पर दिखाने के लिये नहीं। उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों का दिन का कुछ समय प्राणियों की सेवा के लिये देना चाहिये। प्राणियों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। उन्होंने कहा कि जो पात्र आज लगाये गये है उन पात्रों में विद्यार्थी जल एवं अन्न भी प्रतिदिन डालें। कुलपति ने विद्यार्थियों से कहा वे पक्षियों के लिये जल एवं अन्न की व्यवस्था अभियान चलाएंगे। तीन माह में वे 1100 पात्र पक्षियों के लिये स्थापित करें। सभी स्वयंसेवकों एवं कैडेट्स ने इस अभियान में सहजता से प्रतिभाग करने में अपनी सहमति प्रदान की और विद्यार्थी तीन माह में इस अभियान के अन्तर्गत 1100 पात्र विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित करेंगें।   

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें