Kanpur Dehat News : युवक ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस-गोताखोरों की मदद से कर रही थी तलाश, फिर 30 घंटे बाद सकुशल पहुंचा घर

युवक ने नदी में लगाई छलांग, पुलिस-गोताखोरों की मदद से कर रही थी तलाश, फिर 30 घंटे बाद सकुशल पहुंचा घर
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jul 23, 2024 01:11

कानपुर देहात में एक सिरफिरे युवक ने नशे की हालत में नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करने में जुटी थी। इसी दौरान युवक 30 घंटे बाद सकुशल घर पहुंच गया।

Jul 23, 2024 01:11

Kanpur Dehat News : यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक युवक दोस्तों के साथ रिंद नदी के किनारे शराब पी रहा था। इसी दौरान उसने रिंद नदी में छलांग लगा दी थी। दोस्तों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन, दोस्त, गोताखोर और पुलिस नदी में उसकी तलाश करने में जुटी थी। सोमवार सुबह अचानक 30 घंटे बाद युवक घर पहुंच गया। बेटे को देखकर परिजनों ने भी राहत की सांस ली।

रसूलाबाद थाना क्षेत्र स्थित भवनपुर गांव निवासी आलोक शंखवार शराब का लती है। शनिवार रात आलोक दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। नशे में होने के बाद आलोक नशेबाजी करने लगा, और बाढ़ में चल रही रिंद में छलांग लगा दी। दोस्तों की सूचना पर पुलिस और परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। रविवार को पूरे दिन पुलिस और गोताखोर आलोक की तलाश में जुटे रहे। इसी बीच किसी ने पड़ोसी गांव मदारीपुर में आलोक को देखे जाने की सूचना दी थी। इसके बाद भी पुलिस उसकी तलाश करने में जुटी रही। सोमवार सुबह 30 घंटे बाद युवक अचानक सकुशल घर पहुंच गया। युवक के घर पहुंचने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

Also Read

कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

7 Sep 2024 07:15 PM

कानपुर नगर Kanpur News : कानपुर विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, मेधावियों की पदक सूची जारी

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां जोर शोर पर चल रही है। विश्वविद्यालय का 39वां दीक्षांत समारोह 28 सितंबर को आयोजित होना है। और पढ़ें