Kanpur News :  एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रसासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें क्या रही वजह

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रसासन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानें क्या रही वजह
UPT | एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने विवि प्रसासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Jul 09, 2024 19:44

कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।

Jul 09, 2024 19:44

Kanpur News : कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। यह धरना प्रदर्शन प्रशासन द्वारा बढ़ी हुई फीस वापसी लेने को लेकर किया गया। साथ ही निष्कासित छात्राओं को हॉस्टल में दोबारा दाखिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर भी छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।

बीसीए एलएलबी कोर्स की फीस बढ़ाई
बता दें, आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के गेट पर विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को 30 दिन पहले ज्ञापन दिया। मगर मांगे नहीं मानी गई। प्रदर्शन कर रहे कानपुर विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष कौशलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने बीबीए बीसीए एलएलबी कोर्स की फीस बढ़ाई है। प्रशासन को बढ़ी फीस वापस लेनी चाहिए। वही निष्कासित छात्रों को भी हॉस्टल में दोबारा दाखिल करना चाहिए।

30 से ज्यादा छात्र निष्कासित
कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एक फरमान जारी किया। इसमें कहा गया कि प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं को हॉस्टल में वरीयता दी जाएगी। इसके बाद द्वितीय तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की 30 से ज्यादा छात्रों को निष्कासित किया गया।

Also Read

भुसावल जा रही खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

21 Sep 2024 08:41 PM

कानपुर नगर Kanpur News :  भुसावल जा रही खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, जांच में जुटे रेलवे अधिकारी

कानपुर में जूही यार्ड से शनिवार सुबह करीब 11 बजे भुसावल के लिए निकली खाली मालगाड़ी के दो डिब्बे गोविंदपुरी स्टेशन के थोड़ा पहले पटरी से उतर... और पढ़ें