बीजेपी पार्टी द्वारा वृहद सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज सदस्यता अभियान चलाया गया। इसके तहत कानपुर ग्रामीण के मंडल पतारा...
Kanpur News : कानपुर ग्रामीण इलाके में चलाया गया बीजेपी का सदस्यता अभियान, लोगों में दिखा उत्साह
Sep 15, 2024 01:16
Sep 15, 2024 01:16
वही जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा ने हर घर - घर में जाकर मिस्ड कॉल- 8800002024 कराकर और फॉर्म भराकर सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान ग्रामवासियों में भाजपा की सदस्यता लेने को लेकर बहुत उत्सुकता देखने को मिली। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रत्येक बूथ में जाकर 200 से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है जिसे लेकर हम सभी कई बूथों में लक्ष्य पूरा कर चुके हैं और कमजोर बूथों में जाकर सदस्यता के लिए कार्यकर्ता कार्यरत है।
बीजेपी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि महाजनसंपर्क अभियान में बीजेपी अपना पूरा जोर लगाएगी। पार्टी के पदाधिकारी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएंगे। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौघरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सभी नेताओं को इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं लोगों के घरों में जाएंगे और पार्टी की विचारधारा के बारे में लोगों को बताएंगे और उन्हें बीजेपी के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
ये लोग रहे मौजूद
भाजपा की प्राथमिक सदस्यता प्राप्त करने कि लिए कोई भी देशवासी 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर बीजेपी की सदस्यता ले सकता है। इसके साथ ही नमो एप के जरिए भी बीजेपी की सदस्यता ली जा सकती है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सदस्य रामकुमार द्विवेदी जी जिला महामंत्री वेदव्रत सचान, मंडल अध्यक्ष पतारा कुलदीप सिंह, मंडल अध्यक्ष रेउना सौरभ कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमोल सिंह, रणविजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह, ग्राम प्रधान सुलेखा कुशवाहा, मनीष शर्मा, दीपू कुशवाहा, कृष्णकान्त सविता सहित अधिक संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Also Read
18 Sep 2024 05:18 PM
कन्नौज में रेप पीड़िता की बुआ की पॉक्सो कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जमानत अर्जी पर 12 सितंबर को सुनवाई हुई थी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। इसपर फैसला सुनाते हुए खारिज कर दिया। और पढ़ें