डिंपल यादव बोली : भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां

भ्रष्टाचार का केंद्र बनी तहसीलें, एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां
UPT | डिंपल यादव

Oct 06, 2024 11:12

मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई। पुलिस एनकाउंटर के नाम पर सिर्फ लोगों को गोली मार रही है।

Oct 06, 2024 11:12

Short Highlights
  • सांसद डिंपल यादव बोली तहसीलें भ्रष्टाचार का केंद्र बनी।
  • एनकाउंटर के नाम पर पुलिस मार रही गोलियां।
  • कानून व्यवस्था चौपट-भ्रष्टाचार चरम पर है।
  • जिन राज्यों में चुनाव वहां सिमट रही भाजपा।
Mainpuri News: यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद और मुलायम परिवार की बड़ी बहु डिंपल यादव ने सरकार पर तीखा हमला किया है। डिंपल यादव ने कहा कि तहसीलें भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुकी हैं। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। तहसील स्तर पर आम लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। गरीब ग्रामीण न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है, अफ्सरशाही पूरी तरह से हावी है।

शनिवार को मैनपुरी के नवीगंज में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिंपल यादव पहुंची थीं। कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसके साथ ही करहल में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।



कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 
सांसद डिंपल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एनकाउंटर के नाम पर सरकार की शह पर पुलिस गोलियां मार रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था दिनोंदिन खराब होती जा रही है। हत्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, प्रदेश की जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।

बीजेपी अन्य राज्यों में सिमट रही है 
डिंपल यादव यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि तहसीलों में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खुलती जा रही है। बिना रिश्वत के किसी किसान का कोई काम नहीं हो पा रहा है। जिन राज्यों में चुनाव हो रहे हैं, उन सभी राज्यों में बीजेपी पिछड़ती जा रही है। सपा के सभी कार्यकर्ता करहल उपचुनाव में जीजान से जुट जाएं। करहल सीट पर बीजेपी की डाल गलने वाली नहीं है।

Also Read

बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

6 Oct 2024 12:09 PM

कानपुर नगर Kanpur News: बुजुर्ग से जवान बनाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाली कंपनी हुई सील,जांच के लिए गठित हुई एसआईटी टीम

कानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र में इजराइल की ऑक्सीजन थेरेपी मशीन के जरिए बुजुर्गों को 25 साल जैसा जवान बनाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के मामले में किदवईनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।किदवईनगर पुलिस ने ऑक्सीजन थेरेपी देने वाली संस्थान को सील कर दिया है। और पढ़ें