Kanpur News : हड़ताल पर कायम नगर निगम कर्मचारी, नहीं मानी मेयर और MLA की बात, रखी ये शर्त...

हड़ताल पर कायम नगर निगम कर्मचारी, नहीं मानी मेयर और MLA की बात, रखी ये शर्त...
UPT | हड़ताली यूनियन नेताओं से बात करतीं मेयर और विधायक।

Aug 09, 2024 16:41

कानपुर नगर निगम में बीते मंगलवार को एबीवीपी के संगठन मंत्री और परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से अभद्रता की थी। उसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए हड़ताल...

Aug 09, 2024 16:41

Kanpur News : कानपुर नगर निगम में बीते मंगलवार को एबीवीपी के संगठन मंत्री और परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त से अभद्रता की थी। उसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए हड़ताल की थी। अभद्रता करने वाले 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसके बाद से नगर निगम कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गिरफ्तारी न होने से आज नगर निगम कर्मचारियों ने पूर्ण हड़ताल कर दी। इससे गली मोहल्ले कूड़े से बजबजा गए। यूनियन ने अधिकारियों के सहयोग से जोनल कार्यालय और मुख्यालय में कामकाज ठप कर दिया। सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने मुख्यालय पर धरना दिया।

माफी मांगें या गिरफ्तारी दें
शहर में फैली अव्यवस्था के बाद नगर निगम पहुंचकर महापौर प्रमिला पांडे और विधायक सुरेंद्र मथानी में यूनियन के नेताओं और अधिकारियों के साथ बैठक कर हड़ताल वापस करने का प्रयास किया। महापौर ने कहा कि हड़ताल ने शहर को कूड़े में धकेल दिया है। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शहरवासियों के हित में हड़ताल वापस करने को कहा। यूनियन नेताओं और अधिकारियों ने कहा कि अभद्रता करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ता सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या फिर गिरफ्तारी दें, तभी हड़ताल वापस होगी।

नगर निगम ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट
नगर आयुक्त सुधीर कुमार के दफ्तर में मंगलवार शाम को हंगामा करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता के खिलाफ नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराया था।सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों से अशोभनीय व्यवहार करने और गाली गलौंच के मामले में नगर निगम में एबीवीपी के संगठन मंत्री समेत 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही 17 अज्ञात पर भी रिपोर्ट दर्ज करने को कहा गया है।

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें