यूपी-उत्तराखंड के बीच वंदेभारत की तैयारी : कानपुर से सैलानियों के लिए खुशखबरी, काठगोदाम तक आसान होगा सफर, वंदे भारत दौड़ाने की तैयारी

कानपुर से सैलानियों के लिए खुशखबरी, काठगोदाम तक आसान होगा सफर, वंदे भारत दौड़ाने की तैयारी
uttar pradesh times | कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन

Dec 28, 2023 13:43

कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए अधिकारियों द्वारा पत्र लिखा जाएगा। अगर रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल जाएगी तो दोनों राज्यों के बीच रेलवे मार्ग के जुड़ाव से संबंध...

Dec 28, 2023 13:43

Short Highlights
  • कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी।
  • उत्तर प्रदेश से बाबा विश्वनाथ, केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी।
  • वंदे भारत ट्रेन एक लग्जरी ट्रेन है जो पर्यटकों के लिए भी काफी सुविधाजनक ट्रेन साबित होगी।
Kanpur : उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश आने वाले लाखों लोगों, श्रमिकों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी हो सकती है। कानपुर से काठगोदाम तक वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए अधिकारियों द्वारा पत्र लिखा जाएगा। अगर रेलवे बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल जाएगी तो दोनों राज्यों के बीच रेलवे मार्ग के जुड़ाव से संबंध मजबूत होगें। उत्तर प्रदेश से बाबा विश्वनाथ, केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को आसानी होगी। काम की तलाश में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने वाले लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतरीन आरामदायक, सुविधाजनक यातायात साबित होगा।

कारोबारियों को होगा फायदा
कानपुर जंक्शन बहुत बड़ा जंक्शन है, जो पूरे देश के टॉप 10 में आता है। यहां से रोज लाखों देशी-विदेशी लोग य़ात्रा शुरु करते हैं। कानपुर जंक्शन से एक दिन में लगभग 500 से ज्यादा ट्रेन रोज निकलती हैं। वंदे भारत ट्रेन के चलने से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए सफर सुविधाजनक हो जाएगा। कानपुर से काठगोदाम तक लोग कम समय और आसानी से पहुंच पांएगे। नैनीताल और देवभूमि जैसे पर्यटक स्थलों पर आवा जावी बढ़ेगी। जिससे वहां स्थित होटलस, रेस्टोरेंटस को मुनाफा होगा। वंदे भारत ट्रेन एक लग्जरी ट्रेन है जो पर्यटकों के लिए भी काफी सुविधाजनक ट्रेन साबित होगी।

रेल मंत्रालय को होगा फायदा
वंदे भारत ट्रेन चलने से टयूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। ट्रेन में सुविधा होने के कारण लाखों की संख्या में सैलानी सफर करेंगे। जिससे रेल मंत्रालय को काफी मुनाफा होगा। सैलानियों के पर्यटक स्थल पर जाने से होटलस और रेंस्टोरेंट से भारत सरकार ज्यादा मात्रा में कर वसूलेगी।

दो रूटों पर ट्रेन चलने की संभावना
वंदे भारत ट्रेन एक तो कानपुर सेंट्रल, लखनऊ जंक्शन, शाहजहांपुर जंक्शन, बरेली जंक्शन, रामपुर, बिलासपुर रोड, रुद्रपुर सिटी, लालकुआं जंक्शन, हल्द्वानी व काठगोदाम रूट पर चल सकती है। दूसरा कानपुर सेंट्रल, अनवरगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, बरेली से वाया रुद्रपुर सिटी, हल्द्वानी, काठगोदाम वाले रूट पर चल सकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस में सुविधांए
वंदे भारत ट्रेन को तमाम नई चीजें जोड़ा गया है। खासकर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। रेक्लाइन एंगल और सीट के कुशन को सॉफ्ट बनाया गया है। मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट्स की बेहतरीन सुविधा होगी। फुट रेस्ट का एक्सटेंशन भी बढ़ाया गया है ताकि यात्रियों को और आराम मिल सके।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें