शर्मनाक करतूतः शादी के बाद हैलिकॉप्टर से विदा कर लाया था पति, बिस्तर पर पार की हैवानियत की सारी हदें, ससुरालियों ने किया प्रताड़ित

शादी के बाद हैलिकॉप्टर से विदा कर लाया था पति,  बिस्तर पर पार की हैवानियत की सारी हदें, ससुरालियों ने किया प्रताड़ित
UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 03, 2024 19:34

मैनपुरी में शादी के बाद नवविवाहिता की हैलिकॉप्टर से विदाई हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और मारपीट का आरोप लगाया है।

Aug 03, 2024 19:34

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मैनपुरी में रहने वाला एक युवक पत्नी को हैलिकॉप्टर से विदा कराकर लाया था। जिले में यह अपने आप में पहली शादी थी। शादी के पांच महीने बाद विवाहिता ने ससुरालीजनों और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इसके साथ ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

बेवर थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने कोतवाली में पति और सुसुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि उसके भाई ने शहर के गांधी नगर निवासी एक युवक से बीते 19 फरवरी 2024 को शादी की थी। शादी के बाद हैलिकॉप्टर से विदाई हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

पति बनाता था अप्राकृतिक संबंध
मायके पक्ष ने जब अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई तो 2 जून को सास, ससुर और जेठ ने पिटाई कर दी। इसके साथ ही टब में भरे पानी में जान से मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद भाई आया तो परिवार को बचाने के लिए समझौता कर लिया। इसके बाद ससुरालीजनों ने पति के साथ नोएडा भेज दिया। नोएडा में पति भी प्रताड़ित करने लगा। मारपीट के साथ ही जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था।

पति ने घर से निकाला बाहर
विवाहिता ने बताया कि बीते 09 जुलाई को पति ने मायके से डेढ़ लाख रुपए लाने और जमीन में हिस्सा लेने का दबाव बनाया। मना करने पर पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। जिसकी वजह से रातभर घर के बाहर बैठी रही। वहीं, 30 जुलाई की रात पति ने मोबाइल छीन कर कमरे में बंद कर दिया। इस दौरान जान से मारने की कोशिश की। उसके खिलाफ नोएडा की एक चौकी में तहरीर देदी। होश में आने के बाद नोएडा 113 चौकी की मदद से घर पहुंची। वहीं कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ससुराल पक्ष ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर जानलेवा हमला, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, ससुराल पक्ष की तरफ से घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
 

Also Read

सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

19 Sep 2024 04:30 PM

कानपुर नगर इरफान सोलंकी की बढ़ीं मुश्किलें : सरकार ने जाजमऊ आगजनी मामले में सजा बढ़वाने की अपील दायर की

कानपुर के जाजमऊ आगजनी मामले में सरकार ने इरफान उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ सजा बढ़वाने की अपील दायर की है। इसके साथ ही विशेष अदालत द्वारा षड़यंत्र से बरी किए जाने को लेकर चुनौती दी है। कोर्ट इसी मामले में 24 सितंबर को सुनवाई करेगी। और पढ़ें