कानपुर नगर: महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म की कहानी निकली फर्जी,पैसों के लालच में महिला ने रची थी साजिश

महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म की कहानी निकली फर्जी,पैसों के लालच में महिला ने रची थी साजिश
UPT | थाना गोविंदनगर

Sep 26, 2024 14:00

कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों महिला द्वारा उसके साथ हुए दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।पुलिस को मामले की जांच करते हुए पता चला कि महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का मामला पूरी तरह से फर्जी है

Sep 26, 2024 14:00

Kanpur News: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते दिनों महिला द्वारा उसके साथ हुए दुष्कर्म का आरोप लगाए जाने के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।पुलिस को मामले की जांच करते हुए पता चला कि महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का मामला पूरी तरह से फर्जी है।महिला ने 80 हजार रु के लालच में और एनजीओ संचालक के कहने पर युवक के खिलाफ फर्जी मुकदमा कराया था।इस बात का खुलासा खुद पुलिस पूछताछ में महिला ने किया है।

महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप
बता दे की बाबूपुरवा क्षेत्र की महिला ने कानपुर देहात के रानिया विसायगपुर गांव निवासी विनय कुमार पर 21 सितंबर को दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई थी।आरोप था कि वह पांडव नगर स्थित मां तुम्हें नमन नाम की एक संस्था से जुड़ी है।इसी दौरान उसकी जान पहचान विनय से हुई।विनय ने नौकरी का झांसा दिया और 20 सितंबर को गोविंद नगर के एक होटल में बुलाया और दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने गोविंदनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि दुष्कर्म का लगाया गया आरोप पूरी तरह से फर्जी है और महिला ने पैसों की लालच में आकर यह आरोप लगाया था।

डीसीपी साउथ ने दी जानकारी
वही इस पूरे मामले पर डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला ने कलम बंद बयान दर्ज कराते हुए बताया कि संस्था के अध्यक्ष पवन सिंह व पंकज सिंह राजावत ने विनय नाम के युवक पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें एनजीओ की पूरी टीम सहयोग कर रही थी। विनय को फसाने के लिए उसे 80 हजार रु का लालच दिया गया था।15 हजार रु एडवांस भी दिए गए थे। डीसीपी के मुताबिक घटना वाले दिन महिला विनय के साथ जिस होटल में गई थी उसके नजदीक में ही पंकज सिंह राजावत पवन अपनी टीम के साथ मौजूद थे। विनय जैसे ही महिला के साथ होटल के कमरे में पहुचा वैसे ही महिला कमरे से शोर मचाते हुए निकली और भीड़ एकत्र हुई।तभी उसने फोन कर पंकज व पवन आदि को भी बुला लिया। पुलिस ने सभी साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं।

मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव
वही डीसीपी साउथ में यह भी जानकारी दी है कि विनय की अकबरपुर में जमीन है।उसके बगल में पंकज राजावत की जमीन है। इसको लेकर पंकज और विनय में विवाद था विनय के परिजनों ने पंकज पर मुकदमा भी दर्ज कराया था। पंकज मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था।

Also Read

एक्शन मोड में पुलिस, 96 लाख का कर्ज लेकर गेम में पैसे हारने वाले युवक के दावे की छानबीन

27 Sep 2024 12:18 PM

कानपुर नगर वायरल वीडियो पर कानपुर में जांच : एक्शन मोड में पुलिस, 96 लाख का कर्ज लेकर गेम में पैसे हारने वाले युवक के दावे की छानबीन

कानपुर के एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि उस शख्स का है जिसने कई लोगों से पैसे कर्ज में लेकर ऑनलाइन गेम में लगा दिए और पैसे हार गया। इसके बाद लोगों का पैसा मार कर वह कानपुर शहर छोड़ कर भाग गया था। और पढ़ें