कानपुर वालों के लिए जरूरी खबर : पांच दिनों तक ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव, जानें डिटेल...

पांच दिनों तक ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव, जानें डिटेल...
UPT | पांच दिनों तक ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव।

Aug 22, 2024 10:13

अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि कानपुर की यातायात व्यवस्था में अगले 5 दिनों तक बदलाव किया गया है। यह बदलाव 69 केद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा के...

Aug 22, 2024 10:13

Kanpur News : अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि कानपुर की यातायात व्यवस्था में अगले 5 दिनों तक बदलाव किया गया है। यह बदलाव 69 केद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर किया गया है। यह रूट परिवर्तन 23 से 25 अगस्त और 30 से 31 अगस्त को जारी रहेगा। परीक्षा के दिनों में मेट्रो कार्य भी रोक दिया जाएगा। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थियों की आवाजाही को देखते हुए किया गया है। शहर की सीमा में भारी, हल्के वाहन भी नो एंट्री के समय नहीं आ पाएंगे। नो एंट्री पास भी निरस्त रहेगा।

देखें ये है रूट डायवर्जन
  • परीक्षा तिथि वाले दिनों में रामादेवी चौराहे से टाटमील घंटाघर की ओर आने वाले ऑटो टेंपो घंटाघर नहीं जा सकेंगे। इन्हें टाटमील चौराहे से 300 मीटर पहले दाहिने साइड स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक की तरफ जाना होगा। स्टेशन रोड से वापस फेथफुलगंज रेल बाजार थाना, यातायात भवन होते हुए रामादेवी वापस आ जाएंगे।
  • किदवई नगर की ओर से टाटमील घंटाघर की ओर जाने वाले ऑटो टेंपो सीधे घंटाघर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन टाटमील से बाएं मुड़कर कोपरगंज तिराहा होते हुए घंटाघर जाएंगे।
  • सरसैया घाट से चेतना चौराहा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा। डीएवी तिराहा से मधुबन होते हुए या ग्रीन पार्क से एमजी कॉलेज परेड होते हुए जा सकेंगे। ठीक वैसे ही चेतना चौराहा से कोई भी वाहन सरसैया घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन चेतना चौराहे से दाहिने मुड़कर व्यायामशाला होते हुए दाहिने में मेघदूत या बाएं सरसैया घाट होते हो जाएंगे।
  • मेघदूत आरबीआई से ई-रिक्शा ऑटो टेंपो आदि सीधे बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जाएंगे। इन्हें आरबीआई से वापस कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा से संबंधित वाहनों को छोड़कर समस्त अधिवक्ताओं के वाहन एवं मुवक्किलों के वाहनों के साथ-साथ अन्य कोई वहां ट्रेजरी कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर पार्क नहीं होंगे।
  • हमीरपुर से आने वाले मध्यम और बाहरी वाहन घाटमपुर होकर कानपुर नगर को नहीं जाएंगे। यह वाहन सजेती से धरमपुर बंबा होते हुए गजनेर मूसानगर होते हुए कानपुर जाएंगे।
  • हमीरपुर से लखनऊ और पूर्वी यूपी को जाने वाले भारी हल्के वाहन घाटमपुर से चौडगरा होते हुए जाएंगे।

Also Read

हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

19 Sep 2024 02:51 AM

कन्नौज कन्नौज में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर सात घरों पर गिरा : हादसे में 38 लोग घायल, 15 मिनट तक सात घरों में दौड़ता रहा हाई वोल्टेज करंट

गुरसहायगंज कस्बे के सीमांत नगर में बुधवार शाम करीब सात बजे बारिश के दौरान लोग अपनों के घरों के अंदर थे। उसी दौरान नन्हे, अब्दुल गफ्फार, हसीब, वहीद, उस्मान, नौशाद व मोहम्मद नायाब के घरों के ऊपर से गुजरी एचटी बिजली लाइन का तार अचानक टूट कर गिर गया। और पढ़ें