Kanpur News : स्वार्थ सिद्धि योग में आज मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें क्या है शुभ संयोग...

स्वार्थ सिद्धि योग में आज मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें क्या है शुभ संयोग...
UPT | स्वार्थ सिद्धि योग में आज मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।

Aug 26, 2024 15:22

पूरे देश में सोमवार को लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मना रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज योग भी अच्छा बताया गया है।ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व स्वार्थ सिद्धि योग में...

Aug 26, 2024 15:22

Kanpur News : पूरे देश में सोमवार को लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मना रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आज योग भी अच्छा बताया गया है।ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व स्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। वृषभ राशि में चंद्रमा होने और रोहणी नक्षत्र के मिलन से यह संयोग बना है। ज्योतिषाचार्य पं. दिलीप तिवारी ने बताया भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाने वाला श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस बार बेहद खास है। पुराणों के अनुसार, श्रीकृष्ण का जन्म मध्यरात्रि व्यापनी अष्टमी तिथि और रोहणी नक्षत्र में हुआ था। 

जयंती योग का भी शुभ संयोग
बार जन्माष्टमी पर जयंती योग का भी शुभ संयोग है। मान्यता है कि बुधवार और सोमवार को जन्माष्टमी होने पर जयंती योग बनता है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रोहिणी नक्षत्र 26 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर शुरू होकर 27 अगस्त की दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। रोहिणी को चंद्रमा की पत्नी माना जाता है और इस दिन चंद्रमा अपने उच्च अंश वृषभ राशि में होगा।

इसलिए दो दिन मनाते हैं पर्व
ग्रहों की यह दशा पूजा अर्चना के लिए विशेष फलदायी सिद्ध होती है। गृहस्थों के लिए 26 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना शुभ है। स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के लोग अलग-अलग दिन इसलिए जन्माष्टमी मनाते हैं क्योंकि स्मार्त संप्रदाय उदया तिथि को महत्व नहीं देते हैं, जबकि वैष्णव उदयकाल को मानता है। 26 अगस्त को उदयातिथि में अष्टमी तिथि का संयोग भी है।

Also Read

दबंग ने ईंट-डंडे से पीटकर मजदूर को उतारा मौत के घाट, मजदूरी करने से मना करने पर मिली मौत की सजा

18 Sep 2024 11:19 AM

औरैया खौफनाक घटना: दबंग ने ईंट-डंडे से पीटकर मजदूर को उतारा मौत के घाट, मजदूरी करने से मना करने पर मिली मौत की सजा

औरैया में एक मजदूर ने मजदूरी करने से मना कर दिया। इस बात से नाराज दबंग ने मजदूर की पीटकर कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी दबंग को अरेस्ट कर मुकदमा दर्ज किया है। और पढ़ें