मैनपुरी में तालाब नहाने गए दो बच्चे गहरे में चले गए। जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से गांव में मातम पसर गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम से भेजा है।
Mainpuri News : तालाब नहाने गए दो बच्चे डूबे, मौत से परिवार में मचा कोहराम
Jun 17, 2024 23:10
Jun 17, 2024 23:10
भोगांव थाना क्षेत्र स्थित महानंदपुर गांव निवासी संजीव कुमार का बेटा यश (08) और हरेंद्र कुमार का बेटा अंकित (11) अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकले थे। दोपहर को तेज घूप के बीच बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए। नहाने के दौरान यश और अंकित गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
अंकित की मौत हो चुकी थी
अंकित और यश के साथ नहा रहे दोस्तों ने दोनों को डूबते हुए देखा, तो शोर मचाकर ग्रामीणों को आवाज दी। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकठ्ठा हो गए। जब दोनों को बाहर निकाला गया, तो अंकित की मौत हो चुकी थी। वहीं, यश की सांसे चल रही थीं।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
यश के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने यश को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों का कहना है कि मछली पालन की वजह से तालाब में गहरे गढ्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
Also Read
29 Sep 2024 08:39 PM
यूपी के कानपुर जिले में एक बार फिर से शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया गया है। मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के रूट पर भीमसेन रेव लाइन के पास रविवार तड़के फायर एक्सटिंग्विशर सिलेंडर मिला है। और पढ़ें