यात्रीगण ध्यान दें : वंदे भारत ने देरी से पहुंचने का बनाया रिकॉर्ड

वंदे भारत ने देरी से पहुंचने का बनाया रिकॉर्ड
Uttar Pradesh Times | Kanpur News

Jan 14, 2024 12:41

भारतीय रेलवे की नंबर एक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को देरी से पहुंचने का अपना एक रिकॉर्ड बना डाला। वह सेन्ट्रल स्टेशन पर पूरे 19.42 घंटे की देरी से पहुंची। सर्दी में बढ़ते कोहरे ने मानों ट्रेनों की रफ्तार को पूरी तरह से बेपटरी कर दिया है...

Jan 14, 2024 12:41

Short Highlights
  • सर्दी में बढ़ते कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
  • वीवीआईपी ट्रेनें भी दस से 15 घंटे हो रहीं लेट
     
Kanpur News : भारतीय रेलवे की नंबर एक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ने शनिवार को देरी से पहुंचने का अपना एक रिकॉर्ड बना डाला। वह सेन्ट्रल स्टेशन पर पूरे 19.42 घंटे की देरी से पहुंची। सर्दी में बढ़ते कोहरे ने मानों ट्रेनों की रफ्तार को पूरी तरह से बेपटरी कर दिया है। वीवीआईपी और सुपरफास्ट ट्रेनें भी दस घंटे से अधिक देरी से चल रही हैं। हाड़ कपाने वाली सर्दी के बीच यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों का लंबा इंतजार, उनकी मुसीबत को और बढ़ा रहा है।

वंदेभारत का रिकॉर्ड
बता दें कि 22416 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर 19.42 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पर पहुंची। वहीं 22436 नई दिल्ली वंदे भारत 5.57 घंटे देरी से सेन्ट्रल स्टेशन पर आई। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर 5 घंटे देरी से पहुंची और 12034 रिवर्स शताब्दी नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल पर 12 घंटे देर से पहुंची। यही नहीं अन्य ट्रेनें भी लेटलतीफी में पीछे नहीं रहीं।

ये भी रहीं लेट
जानकारी के अनुसार 12452 श्रम शक्ति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से चलकर नई दिल्ली 9 घंटे 42 मिनट देर से पहुंची और 12451 श्रम शक्ति एक्सप्रेस 7:45 घंटे देरी से कानपुर सेन्ट्रल पर आई। 12590 सिकंदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस 19 घंटे, 12565 बिहार संपर्क क्रांति 13 घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 9:15 घंटे, 22824 भुवनेश्वर राजधानी 9 घंटे, 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 11 घंटे, 20802 मगध एक्सप्रेस 13 घंटे, 12874 झारखंड स्वर्ण जयंती 15 घंटे, 12565 स्वतंत्रता सेनानी 14 घंटे और 12436 जयनगर गरीब रथ 7 घंटे लेट सेन्ट्रल स्टेशन पर आई।

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें