वंदे भारत एक्सप्रेस : कानपुर में कोहरे की मार से चारों ट्रेनों की स्पीड पड़ी धीमी, यात्री हुए परेशान

कानपुर में कोहरे की मार से चारों ट्रेनों की स्पीड पड़ी धीमी, यात्री हुए परेशान
Uttar Pradesh Times | वंदे भारत एक्सप्रेस

Jan 08, 2024 10:52

रविवार को भी चारो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सवा से ढाई घंटे की देरी से चल रही थीं। ऐसा ही कुछ हाल तेजस और स्वर्ण शताब्दी ट्रेनों का भी रहा। 

Jan 08, 2024 10:52

Kanpur News : सर्दी और कोहरे के सितम ने भले ही रविवार को थोड़ी राहत दी, लेकिन चारो वंदे भारत एक्सप्रेस की स्पीड को कोहरा अभी भी कम कर रहा है। रविवार को भी चारो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें सवा से ढाई घंटे की देरी से चल रही थीं। ऐसा ही कुछ हाल तेजस और स्वर्ण शताब्दी ट्रेनों का भी रहा। 

दिल्ली जानें वाले यात्री हुए परेशान
22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 1.11 घंटे देर से कानपुर सेंट्रल पर आई। वहीं, 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 1.31 घंटे विलंबित रही। 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी से चलकर 2 घंटे 18 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल आई और नई दिल्ली रवाना हुई। 22416 वंदे भारत नई दिल्ली से चलकर ढाई घंटे देरी से रात 9.45 बजे कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर पहुंची। 

कुशीनगर जाने वाली ट्रेन देर से पहुंची
82501 लखनऊ नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस 3 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल आई। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नई दिल्ली पौने 2 घंटे देर से पहुंची। वहीं, 82501 तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से 1 घंटे देर से छूटी और सेन्ट्रल स्टेशन पर सवा घंटे लेट पहुंची। 12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 53 मिनट, 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 9.28 घंटे,  15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे, 04152 एलटीटी कानपुर स्पेशल पौने 19 घंटे और 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस साढ़े 4 घंटे देर से कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर आई।
 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें