बबाल की सूचना पर पॅहुची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव; पुलिस ने दो महिला सहित 5 लोगो को किया गिरफ्तार,एक पुलिस का सिपाही भी हुआ घायल

पुलिस ने दो महिला सहित 5 लोगो को किया गिरफ्तार,एक पुलिस का सिपाही भी हुआ घायल
UPT | पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों की फ़ोटो

Dec 19, 2024 21:09

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्लाट पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम पर गांव के दबंगों ने पथराव कर दिया।इस दौरान पीआरबी गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल के पत्थर लगने से उसका सर फट गया।हालांकि इस दौरान पुलिस ने दो महिला सहित 5 लोगो को गिरफ़्तार कर लिया है।

Dec 19, 2024 21:09

Kanpur News: कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्लाट पर कब्जा करने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम पर गांव के दबंगों ने पथराव कर दिया।इस दौरान पीआरबी गाड़ी में तैनात हेड कांस्टेबल के पत्थर लगने से उसका सर फट गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची बिठूर थाने की पुलिस ने पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।जिसमें पुलिस ने दो महिला समेत 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

बबाल की सूचना पर पहुंची पुलिस पर किया पथराव

बता दे कि आज गुरुवार को बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पपरिया प्रतापपुर हरि गांव में प्लाट के कब्जे को लेकर गांव के रहने वाले अंकित ने डायल 112 पर सूचना दी कि उसकी जमीन पर गांव के रहने वाले रामचंद्र निषाद अपने लोगों के साथ मिलकर प्लाट पर कब्जा कर रहे हैं। जिसके कारण गांव में विवाद हो गया है। दोनों पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा है।इस सूचना पर बिठूर थाने में तैनात पीआरबी 0411 मौके पर पहुंची। पीआरबी में हेड कांस्टेबल निखिल यादव, हेड कांस्टेबल विकास, सुधाकर, और राजेश मौजूद थे।पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आपस में लड़ाई झगड़ा मारपीट कर रहे दोनों पक्षों को समझा बुझा कर रोकने का प्रयास करने लगे मगर लड़ाई करने वाले पक्ष मानने को को तैयार नहीं थे।इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हो गई और लड़ाई झगड़ा बढ़ गया। इसी बीच दोनों पक्ष में विवाद हो गया विवाद के दौरान आरोपी पक्ष ने पुलिसकर्मियों को देखकर पथराव कर दिया। जिसमें हेड कांस्टेबल निखिल कुमार के सिर पर ईट लग लग गई और उसका सिर फट गया। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी चोटिल हों गए।हेड कांस्टेबल को घायल देखकर अन्य  पुलिस कर्मियों ने पहले अपनी भागकर जान बचाई ।इसके बाद बिठूर थाने की पुलिस टीम को सूचना दी ।मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया और पथराव कर रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लिया।

एसीपी कल्यानपुर ने दी जानकारी

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि पपरिया प्रतापपुर हरि गांव निवासी लवकुश निषाद, निर्देश निषाद, लवकुश की मां अनीता निषाद, मधु निषाद और अनिल निषाद को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी रामचंद्र निषाद से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसे गंभीर धाराओं में जेल भेजेगी।

Also Read