विंटेज कार रैली : चाहने वाले आज भी देखते ही रहे विंटेज कार रैली, जानिये इसमें क्या है खास...  

चाहने वाले आज भी देखते ही रहे विंटेज कार रैली, जानिये इसमें क्या है खास...  
UPT | विंटेज कार रैली

Feb 11, 2024 22:11

जमाने के साथ शताब्दी तक बदल गई, पर न तो उसकी नजाकत बदली और न शॉनशौकत। आज भी जब सड़कों पर निकलती है तो लोग मुड़-मुड़कर देखते हैं। कहने का मतलब है कि विंटेज कारों का जलवा आज भी कायम है। मां गंगा की आरती के साथ बिठूर महोत्सव-2024 का....

Feb 11, 2024 22:11

Short Highlights
  • जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना 
  • प्रतिभागियों को प्रदान किए गए स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र
  • गदर फिल्म में प्रयोग की गई फोर्ड एंजिला कार 
Kanpur News : जमाने के साथ शताब्दी तक बदल गई, लेकिन न तो उसकी नजाकत बदली और न शान ओ शौकत। आज भी जब सड़कों पर निकलती है तो लोग मुड़-मुड़कर देखते हैं। कहने का मतलब है कि विंटेज कारों का जलवा आज भी कायम है। मां गंगा की आरती के साथ बिठूर महोत्सव-2024 का विधिवत आगाज हो गया।

शनिवार को भगवान सूर्य के अस्ताचल होते ही बिठूर पत्थर घाट में विधि विधान एवं पूरी श्रद्धाभक्ति से मां गंगा की आरती की गई। बिठूर महोत्सव-2024 में सड़कों पर उतरी विंटेज कारों ने फिर लोगों का दिल जीत लिया। बिठूर महोत्सव की विंटेज कार रैली को गंगा बोट क्लब से जिलाधिकारी आरके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विंटेज कारों को देखने के लिए पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग वहां मौजूद थे। 

स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र 
विंटेज एवं क्लासिक कार क्लब कानपुर विंटेज कार रैली की समाप्ति पर नाना राव पार्क में सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र एडीएम न्यायिक सूरज यादव एवं तहसीलदार सदर रितेश सिंह ने प्रदान किए। सीडीओ सुधीर कुमार, मुनेन्द्र, यशके पालीवाल, शैलेश शाह, विवेक निगम आदि रहे। 

राजा-रजवाड़े की सवारी रॉल्स रॉयस
जानकारी के अनुसार, 1913 रॉल्स रॉयस राजा-रजवाड़े की सवारी रही है। आज भी इसकी असर बरकरार है। शहर में यह दो कारें हैं, जिसके मालिक तारिक इब्राहिम और यासिर इब्राहिम हैं। कार में बैठने पर महसूस होता है कि आप किसी सोफे पर बैठ हैं। खिड़कियों पर पर्दे लगे हैं। इसी दौरान यासिर इब्राहिम ने बताया कि कार में जर्मन सिल्वर का प्रयोग किया गया है। लालटेन जैसी लाइटें लगी हैं। यह एक लीटर तेल में मात्र एक किलोमीटर चलती है। 

फोर्ड पिकअप-ए थी शिकारियों की पहली पसंद
1928 की फोर्ड पिकअप-ए को देखकर ही लगता है कि यह शिकारियों के लिए बनाई गई है। इस कार के मालिक डॉ. इफ्तिखार हैं। उन्होंने बताया कि यह मछली के शिकार के लिए प्रयोग की जाती थी। इसमें लंबी-लंबी रॉड लगी है। इस कार का प्रयोग जंगल में शिकार करने के लिए किया जाता है। ऐसा मैंने भी सुना है। यह एक लीटर पेट्रोल में सात-आठ किलोमीटर तक चलती है। 

ऑस्टिन-7 कार की खुल जाती है पूरी छत 
1930 की ऑस्टिन-7 भी राजसी कार है। इस कार की मालकिन तनवी हैं। उन्होंने बताया कि कार लुक सब कुछ बयां कर देता है। इस कार की छत हट जाती है। आप कार के अंदर पूरी तरह से खड़े हो सकते हैं। इसमें चार लोग आराम से बैठ सकते हैं। माइलेज के बारे में पूछने पर बताया कभी नापा नहीं। 

फोर्ड जीप का द्वितीय विश्वयुद्ध में हुआ था प्रयोग 
1943 की फोर्ड जीप बेहद शानदार है। यह कार शहर में मो. ताहिर के पास है। उन्होंने बताया कि इस कार का प्रयोग द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया था। इसकी खासियत यह है कि इसके टायर निकालने के बाद रिम के सहारे आप रेल की पटरियों पर आसानी से चलाया जा सकता है। माइलेज की बात पूछने पर बोले, हाथी है। माइलेज जाने दीजिए।

गदर फिल्म में प्रयोग की गई फोर्ड एंजिला कार 
1938 की फोर्ड एंजिला कार को आपने गदर फिल्म देखा होगा। शहर में यह कार शाहिद मिर्जा के पास है। उन्होंने बताया कि इस कार को छह साल पहले लखनऊ में एक कबाड़ी से पांच लाख रुपये में खरीदी थी। यह कार किसी नवाब की थी। उन्होंने इसका माइलेज अच्छा है। यह एक लीटर में 10-12 किलोमीटर तक चली जाती है। 

विलेज जीप में है स्पेशल गियर
1952 की विलेज जीप भी शाहिद मिर्जा के पास है। अब इस कार का निर्माण नहीं किया जाता। यह अमेरिकन कंपनी की कार है। इसमें एक स्पेशल गियर लगा है। कचरे या कीचड़ में फंसने पर चौथा गियर लगाने पर कार आराम से निकल जाती है।

यह लोग रहे मौजूद
यहां से शुरू रैली एनआरआई सिटी, जेएमडी पब्लिक स्कूल, इस्कॉन मंदिर रोड, सिंहपुर चौराहा होते हुए नाना राव पार्क बिठूर महोत्सव स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। विंटेज कार रैली में विवेक निगम, टीएस जोहार, ज्योति बाबा, यासिर इब्राहिम, भारत सेठ, राकेश गुप्ता, सत्यजीत, रामेंद्र माथुर, डॉ. देवेंद्र द्विवेदी, डॉक्टर एएम जैन, हनी गुप्ता, विकास गौर, अभिजीत, जयेश आदि रहे। 

Also Read

बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

17 Sep 2024 12:08 AM

फर्रुखाबाद Farrukhabad News : बारावफात जुलूस के बाद दो समुदायों में पथराव, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, DM और SP मौके पर पहुंचे

बारावफात जुलूस निकलने के बाद ब्लॉक मार्ग के पास दो समुदाय के लोगों में हूटिंग को लेकर पथराव हो गया। इस दौरान... और पढ़ें