advertisements
advertisements

Uttar Pradesh Ground Breaking Ceremony : 10 लाख 15 हजार 583 करोड़ रुपये की 14 हजार 537 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार

10 लाख 15 हजार 583 करोड़ रुपये की 14 हजार 537 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को तैयार
UPT | नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Feb 15, 2024 01:10

इनमें 500 करोड़ रुपये की 300 परियोजनाएं, 100 से 500 करोड़ रुपये की 895 परियोजनाएं, 10 से 100 करोड़ रुपये की 4 हजार 577 परियोजनाएं, 01 से 10 करोड़ रुपये की 8 हजार 735 परियोजनाएं शामिल हैं।

Feb 15, 2024 01:10

Short Highlights
  • पूरे देश के औद्योगिक विकास को गति देगी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी
  • 500 करोड़ रुपये की 300 परियोजनाएं, 100 से 500 करोड़ रुपये की 895 परियोजनाएं, 10 से 100 करोड़ रुपये की 4 हजार 577 परियोजनाओं का होगा शुभारंभ
  • औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने की जीबीसी की तैयारियों की समीक्षा, कार्यक्रम स्थल का पैदल भ्रमण कर किया निरीक्षण
Lucknow News : प्रदेश को वन ट्रिलियन इकॉनमी बनाने को तत्पर योगी सरकार के प्रयासों से 19 फरवरी को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 का आयोजन होने जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश में कुल 10 लाख 15 हजार 583 करोड़ रुपये की 14 हजार 537 परियोजनाएं धरातल पर उतरने को पूरी तरह तैयार हैं।

इनमें 500 करोड़ रुपये की 300 परियोजनाएं, 100 से 500 करोड़ रुपये की 895 परियोजनाएं, 10 से 100 करोड़ रुपये की 4 हजार 577 परियोजनाएं, 01 से 10 करोड़ रुपये की 8 हजार 735 परियोजनाएं शामिल हैं। सभी परियोजनाओं के धरातल पर आने के बाद 34 लाख से अधिक रोजगार सृजित होंगे। कुल मिलाकर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। 

बदलाव और रफ्तार बना यूपी की पहचान 
बुधवार को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4.0 की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2018 में आयोजित ग्लोबल इंवेस्टर समिट के बाद आयोजित पहले भूमि पूजन समारोह में 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव को शामिल किया गया था। वहीं अब छह वर्ष बाद 2024 में 10.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारा जाएगा। यही बदलाव व रफ्तार यूपी की पहचान है। 

अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने मंत्री नंदी को तैयारियों के साथ ही आयोजन की भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जीबीसी के दौरान ही 20 और 21 फरवरी को विभिन्न विषयों पर सेक्टोरल सेशन आयोजित किए जाएंगे, जिसमें ज्ञानार्जन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी विभिन्न तकनीकी, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन संस्थानों के छात्रों को आमंत्रित किया जाएगा। पुलिस कमिश्नर लखनऊ ने बताया कि जीबीसी के दौरान अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। जीबीसी के दौरान ही एफडीआई को लेकर इमर्जिंग डेस्टीनेशन फॉर फॉरेन इंवेस्टमेंट इन इंडिया कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। 

ये रहे मौजूद
बैठक में आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, सीईओ इंवेस्ट यूपी अभिषेक प्रकाश, कमिश्नर लखनऊ रोशन जैकब, पुलिस कमिश्नर लखनऊ, डीएम लखनऊ के साथ ही गृह, लोक निर्माण, पर्यटन, पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे।
 

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें