IPS officers Transfer : उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों का तबादला, 11 जिलों के कप्तान बदले, कानपुर में नए आईजी

उत्तर प्रदेश में आईपीएस अफसरों का तबादला, 11 जिलों के कप्तान बदले, कानपुर में नए आईजी
UPT | Big news

Jan 05, 2024 09:20

उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें मुज़फ़्फ़रनगर, चित्रकूट, बहराइच, लखनऊ, सिद्धार्थनगर समेत कुल 11 जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं।

Jan 05, 2024 09:20

Lucknow News (UPT) : उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में कुल 18 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। इसमें मुज़फ़्फ़रनगर, चित्रकूट, बहराइच, लखनऊ, सिद्धार्थनगर समेत कुल 11 जिलों के कप्तान बदल दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक़ कानपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत कुमार द्वितीय को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन में पुलिस महानिरीक्षक पद पर ट्रांसफ़र किया गया है। अखिलेश कुमार चौरसिया को डीआईजी भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ज़िम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक रहे कलानिधि नैथानी को झाँसी का डीआईजी, एस आनंद को डीआईजी एसटीएफ और ओम प्रकाश सिंह को बदायूं पुलिस अधीक्षक से वाराणसी डीआईजी पद पर ट्रांसफ़र कर दिया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी जोगेंद्र कुमार को कानपुर क्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। बलिया के पुलिस अधीक्षक एस. आनंद को उप पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ और बदायूं के पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह को वाराणसी रेंज का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

Also Read

यूपी में 1.65 लाख बच्चों में से महज 72000 को एडमिशन, अब स्कूलों को नोटिस भेजकर होगी कार्रवाई

8 Jul 2024 04:51 PM

लखनऊ RTE: यूपी में 1.65 लाख बच्चों में से महज 72000 को एडमिशन, अब स्कूलों को नोटिस भेजकर होगी कार्रवाई

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने कहा है कि विद्यालय स्तर पर आवंटित छात्रों के प्रवेश में कई समस्याएं आ रही हैं। इनमें चयनित बच्चों के अभिभावकों से अनावश्यक अभिलेख, दस्तावेज की मांग की जा रही है। और पढ़ें