JEE Advanced Result 2024 OUT: IIT एडमिशन का गेटवे रिजल्ट जारी, ये बने टॉपर

IIT एडमिशन का गेटवे रिजल्ट जारी, ये बने टॉपर
UPT | JEE Advanced Result 2024

Jun 09, 2024 12:26

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड यानी JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 आज जारी कर दिया गया है। IIT एडमिशन का गेटवे कहे जाने वाले इस एग्जाम का रिजल्ट इस साल IIT मद्रास ने जारी किया ...

Jun 09, 2024 12:26

Lucknow News : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड यानी JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2024 आज जारी कर दिया गया है। IIT एडमिशन का गेटवे कहे जाने वाले इस एग्जाम का रिजल्ट इस साल IIT मद्रास ने जारी किया है। नतीजे IIT JEE एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in 2024 result पर नतीजे दिए गए हैं। आप खबर में दिए गए JEE एडवांस्ड रिजल्ट लिंक 2024 से भी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, IIT JEE टॉपर लिस्ट 2024, IIT JEE कटऑफ मार्क्स समेत हर जानकारी दिनभर इस लाइव खबर में मिलती रहेगी।

स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें
  • जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर 'महत्वपूर्ण घोषणाएँ' में 'आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको लॉगिन विवरण (पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि) भरकर सबमिट करना होगा।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, आप उसे इसे चेक करें।
  • जेईई एडवांस्ड रिजल्ट पेज डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
योग्यता अंक की जाँच करें
श्रेणी विषय कटऑफ कुल कटऑफ
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) 10 109
ओबीसी एनसीएल 9 98
सामान्य ईडब्ल्यूएस 9 98
एससी 5 54
एसटी 5 54
कॉमन पीडब्ल्यूडी 5 54
ओबीसी एनसीएल दिव्यांग 5 54
एससी दिव्यांग 5 54
एसटी दिव्यांग 5 54
Preparatory Course 2 27

टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट
रैंक 1 पर वेद लाहोटी - 355 अंक
रैंक 2 पर आदित्य - 346 अंक
रैंक 3 पर भोगलापल्ली संदेश - 338 अंक
रैंक 4 पर रिदम केडिया - 337 अंक
रैंक 5 पर पुट्टी कुशल कुमार - 334 अंक
रैंक 6 पर राजदीप मिश्रा - 333 अंक
रैंक 7 पर द्विज धर्मेशकुमार पटेल - 332 अंक
रैंक 8 पर कोडुरु तेजेश्वर - 331 अंक
रैंक 9 पर ध्रुविन हेमंत दोशी - 329 अंक
रैंक 10 पर अल्लादाबोइना एस एस डी बी सिधविक सुहास - 329 अंक

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें