Lok Sabha Election Result 2024 : रवि किशन, मनोज तिवारी का चला जादू, नहीं चल पाया निरहुआ का रिक्शा, जानिए इन भोजपुरी सितारों का रिपोर्ट कार्ड

रवि किशन, मनोज तिवारी का चला जादू, नहीं चल पाया निरहुआ का रिक्शा, जानिए इन भोजपुरी सितारों का रिपोर्ट कार्ड
UPT | bhojpuri stars

Jun 05, 2024 14:44

भोजपुरी स्टार रवि किशन, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। बता दें गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराने में सफल रहे...

Jun 05, 2024 14:44

UPT Desk News : लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट अब सभी के सामने है। इस बार चुनाव में बीजेपी से कई भोजपुरी सितारों को टिकट दिया गया था। इनमें से कुछ सफल रहे, तो कुछ बाजी नहीं मार पाए। तो चलिए यहां उन्हीं भोजपुरी सितारों के बारे में जानते है। 

रवि किशन
भोजपुरी स्टार रवि किशन, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन भी कहा जाता है। बता दें गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन लगातार दूसरी बार जीत का परचम लहराने में सफल रहे। उन्होंने समाजवादी पार्टी की काजल  निषाद को 103526 वोटों से हराया। रवि किशन को 5 लाख 85 हजार 834 वोट हासिल हुए। बता दें रवि किशन ने 1 लाख 3 हजार 526 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है।

मनोज तिवारी
भोजपुरी के एक और दिग्गज नेता मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव जीत चुके है। वे नार्थ ईस्ट दिल्ली से तीसरी बार सांसद बने है। मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस के बड़े उम्मीदवार कन्हैया कुमार से था। हालांकि मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को शिकस्त दे दी। मनोज तिवारी को 8 लाख 24 हजार 451 वोट मिले थे, उन्होंने कन्हैया कुमार को 1 लाख 38 हजार 778 वोटों के अंतर से हराया।

दिनेश लाल निरहुआ
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ बीजेपी के टिकट पर यूपी की आजमगढ़ सीट से चुनावी मैदान में थे लेकिन सपा के प्रत्याशी ने उन्हें हरा दिया। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने निरहुआ को 1 लाख 61 हजार वोटों से हराया। धर्मेंद्र यादव को 5 लाख 8 हजार 239 वोट मिले हैं जबकि निरहुआ को 3 लाख 47 हजार 204 वोट मिलें।

काजल निषाद
भोजपुरी एक्ट्रेस  काजल निषाद इंडिया गठबंधन के टिकट पर  गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही थी। लेकिन वह रवि किशन के सामने टिक नहीं पाई उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि काजल निषाद ने रवि किशन को उन्हें कड़ी टक्कर दी। काजल से जीत का अंतर एक लाख तीन हजार 432 था। इस बार के चुनाव में 11 लाख 54 हजार 413 मतों की गिनती हुई। इसमें रवि किशन को पांच लाख 85 हजार 834 यानी 50.75 प्रतिशत ही वोट मिले जो पिछली बार की तुलना में 9.79 प्रतिशत कम है। वहीं काजल निषाद को चार लाख 82 हजार 308 मत मिले।

पवन सिंह
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार के काराकाट से निर्दलीय चुनाव में खड़े हुए थे। पवन सिंह की पावर चुनाव में नहीं चल पाया और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।कम्युनिस्ट पार्टी के राजा राम सिंह ने उन्हें 99 हजार 256 वोटों से करारी शिकस्त दी। पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिले वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के राजा राम सिंह को 3 लाख 80 हजार 581 वोट हासिल हुए थे।

Also Read

एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से लाई गई वापस, जानिए वजह

6 Oct 2024 03:25 PM

लखनऊ लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से लाई गई वापस, जानिए वजह

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर र​विवार को बड़ा विमान हादसा टल गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 432, जो लखनऊ से दिल्ली जाने वाली थी, को उड़ान भरने के ठीक पहले रनवे से वापस लाया गया। और पढ़ें