मोदी के शपथ ग्रहण पर अजय राय का तंज : बोले- ' ये जोड़-तोड़ की सरकार', एनडीए पर भी साधा निशाना

बोले- ' ये जोड़-तोड़ की सरकार', एनडीए पर भी साधा निशाना
UPT | मोदी के शपथ ग्रहण पर अजय राय का तंज

Jun 09, 2024 18:17

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। इसके लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने एनडीए पर तंज कसा है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई...

Jun 09, 2024 18:17

Short Highlights
  • तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को नहीं मिला बहुमत
  • नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर अजय राय की आई प्रतिक्रिया

 

Lucknow News : नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के लिए बतौर प्रधानमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। रविवार शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में उनका शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। इसके लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने एनडीए पर तंज कसा है। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर अजय राय की प्रतिक्रिया सामने आई है।

नरेंद्र मोदी जोड़-तोड़ कर प्रधानमंत्री बन रहे
अजय राय ने कहा कि 'पिछली बार सरकार स्पष्ट बहुमत की थी, लेकिन इस बार की सरकार जोड़-तोड़ की सरकार है। TDP, JDU और अन्य दलों से समर्थन लिया गया। नरेंद्र मोदी जोड़-तोड़ कर प्रधानमंत्री बन रहे हैं। जो कार्य इन्होंने पहले किए हैं और जो इनकी सोच है वैसा कार्य शायद ये लोग अब न कर पाए क्योंकि इनके साथ जो लोग समर्थन में हैं वे अलग हैं और उनकी विचारधाराएं अलग हैं।'
भाजपा को नहीं मिला पूर्ण बहुमत
दरअसल भाजपा को अबकी बार पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया। इस बार बीजेपी को 240 वोट मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी भाजपा केवल 33 सीटें हासिल कर पाई। यूपी की हार का असर केंद्रीय कैबिनेट पर भी पड़ सकता है। एनडीए केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री शपथ समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ लेंगे।

Also Read

योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

8 Jul 2024 11:03 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खबर : योगी सरकार ने रक्षा उत्पादन के लिए 25,000 करोड़ रुपये के 150 से अधिक समझौते किए

राज्य प्रशासन ने भारत के बढ़ते रक्षा निर्यात बाजार को लक्षित करते हुए 25,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 150 से ज्यादा रक्षा निर्माण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। यह कदम भारत की रक्षा उत्पादन क्षमता... और पढ़ें