अ​खिलेश ने साधा निशाना : बोले-भाजपा की​ साजिशों से सावधान रहें कार्यकर्ता

बोले-भाजपा की​ साजिशों से सावधान रहें कार्यकर्ता
UPT | सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी पदाधिकारियों के साथ।

Aug 14, 2024 00:01

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा की तर्ज पर यूपी में आगामी विधानसभा उपचुनाव और 2027 के चुनाव में सपा की जीत का दावा किया है।

Aug 14, 2024 00:01

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी में आगामी विधानसभा उपचुनाव और 2027 के चुनाव में सपा की जीत का दावा किया है। इसके साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा से सर्तक रहने को भी कहा है। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

भाजपा की नीयत ठीक नहीं
अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया है। अब उपचुनाव और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी भाजपा का सफाया करने को तैयार है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा जनता के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र करती रहती है। इसको विफल कराने के लिए सपा मतदाताओं को जागरूक बनाने का अभियान रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करें ताकि भाजपा किसी भी साजिश या षडयंत्र में सफल न हो सके।

अन्याय और अत्याचार भाजपा का एजेंडा
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा जनता के लिए चुनौती बन गई है। अन्याय और अत्याचार भाजपा का एजेंडा है। भाजपा की नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। बहन-बेटियों से अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। भाजपा से राहत पाने के लिए अब समाजवादियों को जनता के सहयोग से 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया करना होगा।

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें