जाति देखकर ली जान : अखिलेश यादव सुल्तानपुर डकैती कांड के एनकाउंटर पर बोले- भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल

अखिलेश यादव सुल्तानपुर डकैती कांड के एनकाउंटर पर बोले- भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल
UPT | सपा मुखिया अखिलेश यादव।

Sep 06, 2024 01:50

अखिलेश यादव ने कहा कि जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवजा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है।

Sep 06, 2024 01:50

Lucknow News : प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में ज्वैलर्स डकैती कांड के आरोपियों को लेकर सियासत तेज हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात में शामिल दो बदमाशों से यूपी एसटीएफ की गुरुवार भोर में मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक बदमाश मौके से भाग निकला। ज​बकि, दूसरा बदमाश मंगेश यादव मारा गया। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। समाजवादी पार्टी केे अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जाति देखकर जान ले गई और अन्य आरोपियों के पैर में सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई।

डकैती के आरोपियों का सत्ता पक्ष से गहरा संपर्क 
अखिलेश यादव ने गुरुवार को सोशल साइट एक्स पर कहा कि लगता है सुलतानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गयी और ‘जात’ देखकर जान ली गयी। 

मुख्य आरोपी के सरेंडर करने के बाद लूट का सारा माल हो वापस
उन्होंने कहा कि जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी पूरा वापस होना चाहिए और सरकार को मुआवजा अलग से देना चाहिए क्योंकि ऐसी घटनाओं का जो मानसिक आघात होता है उससे उबरने में बहुत समय लगता है, जिससे व्यापार की हानि होती है, जिसकी क्षतिपूर्ति सरकार करे।

भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल
सपा अध्यक्ष ने कहा कि नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। समाधान नकली एनकाउंटर नहीं, असली कानून-व्यवस्था है। भाजपा राज अपराधियों का अमृतकाल है। जब तक जनता का दबाव व आक्रोश चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है और जब लगता है जनता घेर लेगी तो नकली एनकाउंटर का ऊपरी मरहम लगाने का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कैसे लोगों को फंसाया जाता है। 

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें