राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को जिताने से नाराज़ सपाइयों ने बागी विधायकों का पुतला जलाया...
Rajya Sabha Election : बागी विधायकों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा, जलाया पुतला
Feb 27, 2024 18:42
Feb 27, 2024 18:42
#Lucknow :समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूंका बागी विधायकों का पुतला।विश्वविद्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।बागी विधायकों पर सपा सुप्रीमो से की कार्रवाई की मांग।#RajyaSabhaElections #AkhileshYadav @samajwadiparty @MediaCellSP @yadavakhilesh pic.twitter.com/dDJcBdL8g3
— Uttar Pradesh Times (@UPTimesLive) February 27, 2024
बागी विधायकों के खिलाफ किया प्रदर्शन
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सात विधायकों द्वारा भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने से जहां एक ओर अखिलेश यादव नाराज़ है तो वहीं उनके कार्यकर्ताओ ने बागी विधायकों के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यही नहीं, अक्रोषित कार्यकर्ताओ ने बागी विधायकों का पुतला जलाकर जमकर नारेबाज़ी भी की। बताते चलें कि यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए मंगलवार को विधायकों ने मतदान किया है। जहां एक तरफ भाजपा ने आठ तो वहीं सपा ने अपने तीन प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने जहां जीत दर्ज की, तो वहीं सपा के ही कुछ विधायकों ने अंदर खाने खेला कर दिया। सपा की जगह भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में अभय सिंह, राकेश प्रताप सिंह, राकेश पांडे, मनोज पांडे, पूजा पाल और विनोद चतुर्वेदी शामिल है। अब इन बागी विधायकों के खिलाफ सपा के आम कार्यकर्ताओ में गुस्से की लहर देखी जा रही है। नाराज़ कार्यकर्ता सपा मुखिया अखिलेश यादव से बागी विधायकों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग कर रहे हैं।
Also Read
20 Sep 2024 09:44 AM
बदलते यूपी की हर खबर सबसे पहले यहां पढ़ें। आपके लिए उत्तर प्रदेश की सभी बड़ी खबरें एक क्लिक पर... और पढ़ें