राजधानी में चौबीस घंटे में लव जिहाद का दूसरा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपनी पहचान छिपाकर युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया।
अरशद ने अक्ष बन हिन्दू युवती को फंसाया : अश्लील वीडियो बनाकर शारीरिक शोषण, प्रतिबंधित मांस खाने का दबाव, केस दर्ज
Sep 29, 2024 14:30
Sep 29, 2024 14:30
सहेली की जन्मदिन पार्टी में मुलाकात
पीड़ित युवती के मुताबिक, सहेली की जन्मदिन पार्टी में उसकी मुलाकात अरशद से हुई थी। उसने पहले अपना नाम अक्ष और खुद को हिंदू बताया। ताकि वह उसका विश्वास जीत सके। इस बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। अरशद ने एक दिन मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने गई तो उसने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक उसको पिला दी। नशा होने पर उसने अश्लील वीडियो बना ली।
अरशद ने अक्ष बनकर हिन्दू युवती को फंसाया : अश्लील वीडियो बनाकर किया शारीरिक शोषण, प्रतिबंधित मांस खाने का बनाया दबाव, केस दर्ज pic.twitter.com/Byf9XNb3qu
— Deepak Yadav (@deepakhslko) September 29, 2024
शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण
पीड़ित युवती ने बताया कि अरशद ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक शारीरिक शोषण किया। इस बीच दो बार उसका गर्भपात कराया। हर बार उसे यह यकीन दिलाया कि वे जल्द ही शादी करेंगे। जब वह अरशद के असली धर्म और पहचान के बारे में जान गई, तब भी वह खुद को इस रिश्ते से अलग नहीं कर पाई। पीड़ित युवती का आरोप है कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो आरोपी ने शातिर चल चली। अरशद ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन और प्रतिबंधित मांस खाने की शर्त रखी। जब वह नहीं मानी तो अरशद ने शादी से इनकार कर दिया।
दोस्तों ने की छेड़खानी
पीड़ित युवती ने बताया कि अरशद एक दिन घुमाने के लिए पार्क लेकर गया। वहां अपने दोस्तों से मिलवाया। इस बीच अरशद पानी लेने चला गया। तभी उसके दोस्त साहिल, तनवीर और राशिद उससे छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने बदसलूकी की। जब उसने अरशद से शिकायत की तो उसने अपने दोस्तों को समझाने की बात कहकर उसे चुप करा दिया।
जान से मारने की दी धमकी
पीड़ित युवती के अनुसार, जब उसने इस मामले की जानकारी अपने परिवार को दी, तो अरशद और उसके परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की। अरशद के दोस्त राशिद और तनवीर ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
सलमान ने पहचान छिपाकर हिन्दू महिला को फंसाया
राजधानी में चौबीस घंटे पहले इंदिरा नगर इलाके लव जिहाद का मामला सामने आया था। खुर्रम नगर की रहने 25 वर्षीय हिन्दू महिला का आरोप है कि सलमान ने राकेश बनकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद पीड़िता को शादी के लिए मजबूर किया। सलमान ने तीन बार उसका गर्भपात कराया। उसने निकाह के बाद तलाक भी दिया और मौलाना से हलाला भी कराया। सलमान के दोस्त आसिम खान ने भी महिला के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने अब इस मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उसने सलमान और उसके दोस्त आसिम खान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Also Read
29 Sep 2024 05:40 PM
प्रियंका सिंह रघुवंशी ने कहा कि सबसे पहले परिवार की परेशानी होती है, शिक्षा को लेकर हमें संघर्ष करना पड़ता है। बाहर रहना काफी मुश्किल होता है। इसके अलावा मेंटल हेल्थ हमारी बड़ी समस्या है। स्वास्थ्य समस्याओं के लिहाज से भी सरकार के स्तर पर हमारे लिए काफी कुछ करने की जरूरत है। उ... और पढ़ें