आयुष्मान भारत योजना : उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बने कार्ड, 45 लाख से अधिक लोगों का हुआ मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बने कार्ड, 45 लाख से अधिक लोगों का हुआ मुफ्त इलाज
UPT | आयुष्मान भारत योजना

Aug 09, 2024 10:41

आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के इलाज में उत्तर प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड धारक बनाकर राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया है।

Aug 09, 2024 10:41

Lucknow News : आयुष्मान भारत योजना के तहत गरीबों के इलाज के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिली है। 5 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर राज्य ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस योजना के तहत अब तक 45 लाख से अधिक मरीजों के इलाज पर 7,040 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं।

आयुष्मान कार्ड से मिल रहा है बेहतर इलाज
आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद लोगों को गंभीर बीमारियों का इलाज बड़े कॉर्पोरेट अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से मिल रहा है। अब तक 6 लाख से अधिक गंभीर बीमारी वाले मरीजों के इलाज पर 2,500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के अपोलो, मेदांता, यशोदा, रिजेंसी और टेंडर पॉम जैसे प्रमुख कॉर्पोरेट अस्पतालों में भी आयुष्मान कार्ड धारकों को इलाज मिल रहा है।

दूसरे राज्यों के मरीजों ने भी लिया लाभ
प्रदेश में न केवल स्थानीय मरीजों ने बल्कि दूसरे राज्यों से आए मरीजों ने भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। दूसरे राज्यों के 1,79,141 मरीजों ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिनके इलाज पर 491 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के बाहर रहने वाले 3,05,264 प्रदेशवासियों ने अन्य राज्यों में इस योजना के तहत इलाज कराया, जिस पर 821 करोड़ रुपये का खर्च आया।

सरकार की महत्वपूर्ण पहल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार, प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 11 लाख 72 हजार 647 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। प्रदेश के 5,669 अस्पतालों में इन कार्ड धारकों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है, जिनमें 2,948 सरकारी और 2,721 प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं।

Also Read

इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से संगीत शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, लपटें देखकर सहमे लोग

20 Sep 2024 09:36 AM

लखनऊ Fire In Lucknow : इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट से संगीत शिक्षक के फ्लैट में लगी आग, लपटें देखकर सहमे लोग

वजीरगंज इलाके में गुरुवार देर रात पांच मंजिला अपार्टमेंट के पांचवे फ्लोर में आग लग गई। अचानक फ्लैट नंबर 40 से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। और पढ़ें