JPNIC के सामने आज भी भाजपा का विकास फीका : अखिलेश यादव बोले- भूख के सूचकांक में देश का 105वां स्थान

अखिलेश यादव बोले- भूख के सूचकांक में देश का 105वां स्थान
UPT | Akhilesh Yadav

Oct 12, 2024 15:44

अखिलेश यादव ने बढ़ते रेल हादसों को लेकर कहा कि रेल मंत्रालय पर पहले भी उंगलियां उठती रही हैं। इन्होंने कई दावे किए और नई चीजे लेकर आए। कहा गया कि हादसे कम होंगे। लेकिन हकीकत सबके सामने है। कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है पेपर लीक का तो वो हैं ट्रेन एक्सीडेंट।

Oct 12, 2024 15:44

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) जाने से उन्हें रोके जाने पर एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से वहां 'जीव-जंतु' होने का हवाला दिया गया। जीव-जंतु तो सड़कों पर भी होते हैं, तो क्या हर जगह आना-जाना रोक देंगे? क्या सड़कों पर चलने से लोगों को रोक दिया जाएगा। अगर जीव जंतु की बात है तो यहां ज्यादा होंगे क्योंकि यहां हरियाली और पार्क हैं। पेड़ पौधे मौजूद हैं। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए जीव जंतु केवल बहाना था। 

जेपीएनआईसी के सामने आज भी भाजपा का विकास फीका
अखिलेश यादव ने डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर गोमतीनगर स्थित पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि वास्तव में समाजवादियों का काम आज भी दिखाई दे रहा है। जेपीएनआईसी के सामने आज भी भाजपा का विकास फीका है। जेपीएनआईसी की बिल्डिंग को देखें तो आज के समय में भी इसका सबसे मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में सपा शासन में ही बड़े पार्क बनाए गए और आज ये सरकार इनका रखरखाव तक नहीं कर पा रही है, तो महापुरुषों का सम्मान क्या करेगी। वास्तव में ये विनाशकारी लोग हैं।



सुलतानपुर एनकाउंटर को लेकर किया कटाक्ष
सपा अध्यक्ष ने कहा कि सुलतानपुर एनकाउंटर का नाम लिए बगैर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक हत्या को बैलेंस करने के लिए दूसरी हत्या कर दी गई। इनसे बड़ा जातिवादी कौन हो सकता है। यह प्रतिशोधात्मक राजनीति है, जो समाजवादी सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि हत्या करके बदला लेने की रणनीति अपनाई जा रही है, जो कि सरकार की जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है। 

नफरत पर राजनीति करना चाहती है भाजपा
सपा अध्यक्ष ने कहा कि वास्तव में संविधान से बनी हर चीज को यह उलटना चाहते हैं। यह वह लोग है जो नफरत पर राजनीति करना चाहते हैं, जो भेदभाव पर राजनीति करना चाहते हैं। यह वह लोग हैं जो धर्म जातियों को लड़ा कर राजनीति करना चाहते हैं। लेकिन, देश की जनता और बुद्धिजीवी सभी इस बात को महसूस कर रहे हैं। इसलिए भाजपा का भेदभाव की राजनीति चलने वाली नहीं है। 

कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है पेपर लीक का तो वो हैं ट्रेन एक्सीडेंट
अखिलेश यादव ने बढ़ते रेल हादसों को लेकर कहा कि रेल मंत्रालय पर पहले भी उंगलियां उठती रही हैं। इन्होंने कई दावे किए और नई चीजे लेकर आए। कहा गया कि हादसे कम होंगे। लेकिन हकीकत सबके सामने है। कोई रिकॉर्ड तोड़ रहा है पेपर लीक का तो वो हैं ट्रेन एक्सीडेंट। सपा अध्यक्ष ने सरकार के अर्थव्यवस्था को लेकर भी किए दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब सरकार यह कह रही है कि फाइव ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी है, अगर हमारी अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है तो आखिरकार हंगर इंडेक्स पर हम कहां खड़े हैं? हमारा 105 वां स्थान है। उन्होंने कहा कि समाजवादी व्यवस्था से ही गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई दूर हो सकती है। पढ़ाई का भेदभाव खत्म हो सकता है। 

Also Read

कार से शव ले जाकर नदी के पास फेंका, दो गिरफ्तार

12 Oct 2024 05:30 PM

लखनऊ आरोपी की मंगेतर से नजदीकी बनी आफताब की हत्या की वजह : कार से शव ले जाकर नदी के पास फेंका, दो गिरफ्तार

एडीसीपी उत्तरी ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त के बाद पिता मोहम्मद अल्ताफ ने दो लोगों पर शक जाहिर किया था। उन्होंने तहरीर में इनका नाम लेते हुए आरोप लगाया था। इसके बाद से ही पुलिस विवेचना के आधार पर दोनों आरोपियों फाजिल पुत्र नौशाद और आफाक पुत्र लईक को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें