advertisements
advertisements

Loksabha Elections-2024 : सपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर भाजपा का तंज, आकाश आनंद पर भी ली चुटकी

सपा के प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर भाजपा का तंज, आकाश आनंद पर भी ली चुटकी
UPT | राज्यसभा सांसद ब्रजलाल ने मीडिया से बात की।

May 08, 2024 19:01

ब्रजलाल ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद क्लियर हो गया है की देश में पीएम मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। बीजेपी को हर समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। सपा और बसपा पर तंज कसते हुए ब्रजलाल ने कहा कि आज कोई प्रदेश अध्यक्ष बदल रहा है तो कोई कॉर्डिनेटर बदल रहा है।

May 08, 2024 19:01

Lucknow News : प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा विपक्ष पर जबरदस्त हमला कर रही है। सपा, बसपा और कांग्रेस पर भाजपा के नेता प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जबानी हमला बोल रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर राज्यसभा सांसद ब्रजलाल मीडिया से रूबरू हुए। 

भाजपा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थन
इस दौरान ब्रजलाल ने कहा कि तीन चरणों के मतदान के बाद क्लियर हो गया है की देश में पीएम मोदी की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है। बीजेपी को हर समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। सपा और बसपा पर तंज कसते हुए ब्रजलाल ने कहा कि आज कोई प्रदेश अध्यक्ष बदल रहा है तो कोई कॉर्डिनेटर बदल रहा है। चुनाव में ही इंडिया गठबंधन के लोग घरों में अपना हिसाब-किताब निपटा रहे है। सैम पित्रोदा के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जनता इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी।

अखिलेश यादव पर बोला हमला
राज्यसभा सांसद कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में दलित पर हुए अत्याचार को लोग आज भी भूले नहीं है। 2014 में अखिलेश सरकार में दलित उत्पीड़न के मामले कोर्ट के आदेश पर लिखे गए थे। दलित और पिछड़ों की जमीनों पर कब्जे किए गए। गुंडों, माफियाओं ने सपा सरकार ने दलित और पिछड़ों का कितना उत्पीड़न किया था। कांग्रेस की सोच निम्न स्तर की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा दलित और पिछड़ों की विरोधी है। बाबा साहब की पाटिका हटाई गई और जनेश्वर पार्क बनाया गया। दलित संतों, महापुरुषों के नाम पर जो नाम थे जिलों के उन्हे बदलने का नाम अखिलेश सरकार में किया गया। इन्हे दलितों से नफरत है। दलितों और पिछड़ों का सम्मान सिर्फ मोदी सरकार में हुआ है। पांच तीर्थ स्थल इनके नाम पर बनवाए गए। आज गुंडे माफिया जेल में है। प्रदेश में 80 में 80 सीट पर कमल खिलने जा रहा है और देश में 400 पार हम जाने वाले है। ब्रजलाल ने कहा कि संविधान की सबसे बड़ी रक्षक मोदी सरकार है और कांग्रेस इसकी सबसे बड़ी विरोधी है। 

Also Read

राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी समेत 114 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

20 May 2024 06:00 AM

लखनऊ यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान आज : राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी और राहुल गांधी समेत 114 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी कैद

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 2,71,36,363 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,44,05,097 पुरुष, 1,27,30,186 महिला और 1,080 थर्ड जेंडर हैं। सबसे अधिक मतदाता मोहनलालगंज और सबसे कम मतदाता बांदा में हैं। और पढ़ें