'वोकल फॉर लोकल' मंत्र अपनाने का आह्वान : सीएम योगी बोले- त्योहार में देसी सामान की करें खरीदारी 

सीएम योगी बोले- त्योहार में देसी सामान की करें खरीदारी 
UPT | CM Yogi Adityanath।

Sep 29, 2024 17:32

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया है।

Sep 29, 2024 17:32

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से वोकल फॉर लोकल (Vocal For Local) और मेड इन इंडिया (Made In India) के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए लोगों को पर्व और त्योहारों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी करनी चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' के मंत्र को अपनाना चाहिए और खरीदारी के समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सामान 'मेड इन इंडिया' हो। मुख्यमंत्री ने इसे 'राष्ट्र प्रथम' भावना के प्रति समर्पित एक प्रेरक पहल बताया और प्रदेशवासियों से इस अभियान में योगदान देने का आह्वान किया।

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर पीएम  का जताया आभार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम में यूपी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 26 करोड़ से अधिक पौधरोपण का जिक्र किया है। मुख्यमंत्री ने इसे धरती माता के प्रति जिम्मेदारी और प्रेम का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक जन आंदोलन बना, जिसमें ग्रामीण पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक सभी ने भाग लिया। स्कूल, कॉलेज और स्थानीय संगठनों की भागीदारी से इस पहल को एक नई ऊंचाई मिली है।



स्वच्छता प्रहरियों को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी दो अक्टूबर को 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 वर्षों पूरे होने का जिक्र करते हुए समस्त स्वच्छता प्रहरियों को बधाई दी। उन्होंने इस मिशन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित बताते हुए कहा कि इसने जन-जन के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान के साथ जुड़े रहें और प्रधानमंत्री की स्वच्छता मंशा के अनुरूप सशक्त और समर्थ भारत के निर्माण के लिए संकल्प लें।

'वोकल फॉर लोकल' और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में 'आत्मनिर्भर भारत' की संकल्पना को आगे बढ़ाते हुए पोस्ट किया कि देशवासियों को पर्व और त्योहारों में स्वदेशी सामानों की खरीदारी करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन करते हुए देसी सामानों की खरीदारी पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मन की बात में किया यूपी का जिक्र 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में एक बार फिर उत्तर प्रदेश का जिक्र किया।
उन्होंने यूपी की वृक्षारोपण उपलब्धियों से लेकर 'स्वच्छ भारत मिशन' और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को मजबूत करने के लिए प्रदेश की तारीफ की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है।

Also Read

पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

29 Sep 2024 09:58 PM

लखनऊ लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार : पहचान छिपाकर हिन्दू युवती को फंसाया, शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म 

लव जिहाद के आरोपी अरशद को मदेयगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने प​हचान छिपाकर पहले हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। और पढ़ें