आम महोत्सव-2024 : जो आम होगा-वही राजा होगा, सीएम योगी बोले- यूपी से जापान, मलेशिया और अमेरिका में हो रहा निर्यात

 जो आम होगा-वही राजा होगा, सीएम योगी बोले- यूपी से जापान, मलेशिया और अमेरिका में हो रहा निर्यात
UPT | आम महोत्सव-2024

Jul 12, 2024 17:36

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य तौर पर यहां बाजार में आम का दाम होगा 60 से लेकर 100 रुपए के बीच है। लेकिन, यही आम जब अमेरिका के मार्केट में पहुंचता तो इसका दाम 900 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। इसमें सभी टैक्स, खर्च, हवाई किराया आदि भी जोड़ लें तो 250 से 300 रुपए तक होगा। इस तरह देखा जाए तो बागवान को एक किलोग्राम आम में 600 रुपए की बचत होगी। 

Jul 12, 2024 17:36

Short Highlights
  • तीन दिवसीय आम महोत्सव का अवध शिल्पग्राम में शुभारंभ
  • यूपी सहित देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे आम बागवान
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सामान्य भाषा में जिस फल का नाम ही आम हो, उस फल की विशेषता और उस फल की प्रत्येक नागरिक तक पहुंच का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। वह आम है, इसलिए सबके लिए सुलभ भी है और सबके लिए सरल और उपयोगी भी है। इसीलिए जो आम होगा वही राजा भी होगा, इसलिए फलों के राजा के रूप में आम को सब ने महत्व दिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अवध​ शिल्पग्राम में आम महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ये बात कही।  मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जापान को आम निर्यात करने के लिए कंटेनर्स को फ्लैग ऑफ किया। साथ ही आम महोत्सव से जुड़ी स्मारिका का विमोचन एवं प्रगतिशील बागवानों को सम्मानित किया। 

किसानों के हित में किया जा रहा आम महोत्सव का आयोजन
उन्होंने कहा कि आम महोत्सव 2024 पिछले सात आठ वर्षों से उत्तर प्रदेश सरकार आयोजित कर रही है। इसके जरिए सरकार अपने प्रगतिशील किसानों और बागवानों को सम्मान देती है। उत्तर प्रदेश के उत्पादित आम को हम न केवल देश बल्कि दुनिया के मार्केट में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए आम महोत्सव लखनऊ के साथ देश और दुनिया में आयोजित किया जा रहा है।

यूपी से जापान और मलेशिया जाएगा 40 टन आम
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी कड़ी में लखनऊ में तीन दिवसीय आम महोत्सव का आज शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में 700 से अधिक वैरायटी प्रदेश और देश के आम की प्रदर्शित की जा रही है। इस दौरान यहां बायर्स सेलर्स मीट का आयोजन होगा। आयात और निर्यात के लिए नए-नए उपक्रम यहां पर होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर जापान के लिए आम निर्यात करने के कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने इसे लेकर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि जापान और मलेशिया में 40 टन आम इस बार उत्तर प्रदेश से निर्यात होगा।

अमेरिका तक पहुंचा मलिहाबाद का दशहरी आम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ के दशहरी आम की पहुंच अब अमेरिका तक हो गई है। यानी 160 वर्ष के इतिहास में अब पहली बार आम अमेरिका भी जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य तौर पर यहां बाजार में आम का दाम होगा 60 से लेकर 100 रुपए के बीच है। लेकिन, यही आम जब अमेरिका के मार्केट में पहुंचता तो इसका दाम 900 रुपए प्रति किलोग्राम होगा। इसमें सभी टैक्स, खर्च, हवाई किराया आदि भी जोड़ लें तो 250 से 300 रुपए तक होगा। इस तरह देखा जाए तो बागवान को एक किलोग्राम आम में 600 रुपए की बचत होगी। 

विदेशों में आम निर्यात के लिए गुणवत्ता का ध्यान रखना जरूरी 
उन्होंने कहा कि जो किसान यहां पर आम बेचेगा, वह समृद्ध होगा कि जो अच्छी क्वालिटी का आम एक्सपोर्ट कर रहा है, उसे ज्यादा मुनाफा होगा। किसानों को आम आदमी के लिए भी आम की पैदावार करनी है, वहीं दुनिया के बाजार में खुद को स्थापित करना है। हमारे किसान, बागवान इसमें सक्षम हैं। उत्तर प्रदेश के बागवान केवल 3:15 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 58 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन करते हैं। देश के कुल आम उत्पादन का 25 से 30 प्रतिशत आम उत्पादन अकेले उत्तर प्रदेश में होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए आम की पैदावार के साथ ही उसके तैयार होने तक गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आम की प्रक्रिया शुरू होने से लेकर उसको तोड़ने का तरीका, उसकी पैकिंग, गुणवत्ता आदि का पहले दिन से ही ध्यान रखा जाए तो विदेशों में निर्यात से किसान और बागवान कहीं ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।

प्रदेश में बनाए गए चार पैक हाउस
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष अधिकारियों के साथ लखनऊ और अमरोहा के किसान मास्को गए थे। वहां उन्होंने कई चीजों को समझा था। वहां आम महोत्सव से आर्डर भी मिले थे। किसानों की सुविधा लिए ही प्रदेश में भारत सरकार के सहयोग से चार पैक हाउस सहारनपुर, अमरोहा, लखनऊ और वाराणसी में बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आम की कहां से निर्यात करने की संभावनाएं बन सकती हैं और किन-किन देशों के लिए बन सकती है, हमें उन देशों तक अपनी पहुंच को बनाना ही पड़ेगा। 

यूपी के बाहर से भी पहुंचे बागवान
राजधानी में आयोजित आम महोत्सव में यूपी के साथ ही मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत कई राज्यों के आम के किसान पहुंचे हैं। इसके साथ ही अलग अलग राज्यों के उद्यान प्रतिनिधि और आम की खेती करने वाले विशेषज्ञ भी पहुंचे हैं। आम महोत्सव-2024 में 700 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा आम से बने विभिन्न पकवान एवं व्यंजन प्रदर्शित किए गए हैं। आम विविधता प्रदर्शनी में 120 से अधिक किस्मों के प्रदर्शन, क्रेता-विक्रेता बैठक, आम खाने की प्रतियोगिता, प्रशिक्षण सेमीनार आयोजित किए गए हैं। 

विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
आम महोत्सव में 14 जुलाई तक सात श्रेणी के 58 वर्ग में आम की विभिन्न प्रजातियों एवं आम के प्रसंस्कृत पदार्थों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। आम संरक्षित पदार्थ वर्ग में 90 प्रतिभागियों के 310 नमूने, आम पकवान में तीन प्रतिभागियों के 10 नमूने प्रदर्शित किए गए हैं। महोत्सव में कुल 1317 प्रतिभागियों द्वारा 2350 नमूने प्रदर्शित किए गए हैं।

Also Read

2025 में लागू होगी नई व्यवस्था,  केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

25 Aug 2024 04:13 PM

लखनऊ यूनिफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी : 2025 में लागू होगी नई व्यवस्था,  केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

यह नवीन योजना 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी और इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद एक निश्चित पेंशन सुनिश्चित करना है। इस पहल से केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को लाभ... और पढ़ें