गोसाईगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा गांव में गुरुवार को खेत में किसान का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। किसान बुधवार रात में तेरहवीं कार्यक्रम से खेत गया था।
Lucknow Crime : खेत गए किसान का झोपड़ी में मिला शव, हत्या की आशंका
Sep 26, 2024 21:22
Sep 26, 2024 21:22
बैंक से निकाले थे बीस हजार रुपए
गोसाईगंज के नयापुरवा निवासी विनोद यादव (43) का शव गांव के बाहर खेत में बनी झोपड़ी में तखत के पास मिला। मृतक के परिवार ने बताया कि विनोद बुधवार रात को गांव में एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। भजन-कीर्तन के बाद वह घर लौटने के बजाय सीधे खेत पर चले गए। विनोद ने आम के बाग की जुताई और माता पुर्णागिरी के दर्शन के लिए जाएंगे बुधवार को बैंक से बीस हजार रुपये निकाले थे।
जमीन पर पड़ा था शव
मृतक की पत्नी सीमा ने बताया कि विनोद अक्सर फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर बनी झोपड़ी में ही रहते थे। गुरुवार सुबह जब उनका बेटा सर्वेश खेत पहुंचा तो जमीन पर पिता का शव जमीन पर पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत परिवार को सूचित किया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
27 Sep 2024 12:46 PM
यूपी में नई पार्किंग व्यवस्था लागू होने वाली है। प्रदेश में अब सड़क पर भी गाड़ी खड़ी करने का पैसा देना होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई अन्य शहरों में पार्किंग के शुल्क में वृद्धि की संभावना... और पढ़ें