Lucknow News : रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 

रामनाथ सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय दो पद का दायित्व संभालने पर कर्मचारियों ने दी बधाई 
UPT | रामनाथ सिंह को पुष्प गुच्छ देकर बधाई देते कर्मचारी

Jul 06, 2024 00:34

लोक निर्माण विभाग के इतिहास में यह पहला मौका था जब मुख्यालय दो का चार्ज लेने कोई अभियंता पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव अजय चौहान जिंदाबाद के नारे लगे।

Jul 06, 2024 00:34

Short Highlights
  • अधीक्षण अभियंता रहते कर्मचारियों का कार्य बंटवारा किया था आनलाइन
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के लगे नारे 
Lucknow News : प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को लोक​ निर्माण विभाग के 12 मुख्य अभियंता के तबादले कर दिए। मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई लखनऊ रामनाथ सिंह को मुख्यालय-दो लखनऊ का चार्ज दिया है। लोक निर्माण विभाग के इतिहास में यह पहला मौका था जब मुख्यालय दो का चार्ज लेने कोई अभियंता पहुंचा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव अजय चौहान जिंदाबाद के नारे लगे।

मुख्यालय दो में अधीक्षण अभियंता का दायित्व संभाल चुके हैं रामनाथ सिंह
मुख्यालय दो लिपिकों के स्थापन का कार्यभार देखते हैं। कर्मचारियों की तीन यूनियन हैं, तीनों की विचारधारा प्रथक है। इतिफाक से रामनाथ सिंह मुख्यालय दो में अधीक्षण अभियंता रह चुके हैं। तब उन्होंने कर्मचारियों का कार्य बंटवारा आनलाइन कर दिया था और पटल परिवर्तन में तीन विकल्प मांगा था। इतना नहीं उन्होंने पटल पर पत्रावलियां निस्तारित करने की समय सीमा निर्धारित कर दी थी। अब मुख्य अभियंता के रूप में इनकी तैनाती पर कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ अभिनंदन किया। 

Also Read

ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

8 Jul 2024 09:06 PM

रायबरेली Raebareli News : ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले आज सैकड़ो शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के सामने ज्ञापन सौंपा... और पढ़ें