जल निगम के सेवानिवृत्त अभियंताओं के तीन लॉकर से 42 लाख का सोना बरामद : तेज होगी विजिलेंस जांच

तेज होगी विजिलेंस जांच
UPT | Vigilance Raid

Oct 08, 2024 10:23

विजिलेंस की टीम ने पीएनबी, केनरा बैंक, और इंडियन बैंक में सत्यवीर सिंह चौहान और राघवेन्द्र गुप्ता के लॉकरों की तलाशी ली। इनमें पीएनबी में 20 लाख, केनरा बैंक में 12 लाख, और इंडियन बैंक में 9.5 लाख रुपये का सोना पाया गया।

Oct 08, 2024 10:23

Lucknow News : जल निगम की कंस्ट्रक्शन डिजाइन एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेज (सीएंडडीएस) इकाई से जुड़े दो सेवानिवृत्त अभियंताओं के बैंक लॉकर से 42 लाख रुपये मूल्य का सोना बरामद हुआ है। यह खुलासा विजिलेंस टीम की तीन बैंकों में विगत सोमवार को की गई जांच में हुआ है। इसके साथ ही, कुछ दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।

तीन लॉकर में मिली संपत्ति
विजिलेंस की टीम ने पीएनबी, केनरा बैंक, और इंडियन बैंक में सत्यवीर सिंह चौहान और राघवेन्द्र गुप्ता के लॉकरों की तलाशी ली। इनमें पीएनबी में 20 लाख, केनरा बैंक में 12 लाख, और इंडियन बैंक में 9.5 लाख रुपये का सोना पाया गया। वहीं एक लॉकर निष्क्रिय पाया गया था, जिसे लंबे समय से संचालित नहीं किया गया था। अब सेवानिवृत्त अभियंताओं को पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी की जा रही है। 



दस्तावेजों का मूल्यांकन जारी
विजिलेंस टीम के अनुसार, बरामद दस्तावेजों का मूल्यांकन चल रहा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में दोनों अभियंताओं ने पहले बैंक लॉकर की जानकारी से इनकार किया था। एक सेवानिवृत्त इंजीनियर ने बताया कि उनका लॉकर शुल्क जमा नहीं करने के कारण लंबे समय से बंद है। दो अन्य ने विजिलेंस के अधिकारियों को उनके व परिवार के किसी सदस्य के नाम कोई लॉकर नहीं होने की जानकारी दी। अब पूरी जानकारी के आधार पर पांचों सेवानिवृत्त अभियंताओं के बैंक खातों का विवरण भी मांगा गया है।

आयकर विभाग ने लिया संज्ञान
आयकर विभाग ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और बरामदगी का पूरा विवरण विजिलेंस टीम से मांगा है। विभाग का कहना है कि जिन संपत्तियों का संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलेगा, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।

इन सेवानिवृत्त अभियंताओं के वहां हुई छापेमारी
विजिलेंस ने सीएंडडीएस के सेवानिवृत्त सहायक अभियंता राघवेन्द्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता सत्यवीर सिंह चौहान (मु.), अधीक्षण अभियंता अजय रस्तोगी, सहायक अभियंता कमल खरबंदा और कृष्ण पटेल पर आय से अधिक सम्पत्ति के केस दर्ज किया है। इन सभी सेवानिवृत्त अभियंताओं के यहां टीम ने बीते दिनों छापेमारी की थी, जिसमें बड़े पैमाने पर संपत्ति, गहने और दस्तावेज बरामद हुए।
 

Also Read

दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

8 Oct 2024 10:04 PM

लखनऊ हेड कांस्टेबल के बेटे ने छात्रा का किया अपरहण : दुपट्टे से मुंह बांधकर दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

राजधानी में कॉलेज छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें