Hardoi News : मेड़बंदी करने गए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से महिला ने की मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेड़बंदी करने गए लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से महिला ने की मारपीट, 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
UPT | मारपीट करती हुई महिला।

Jul 07, 2024 00:10

जमीन की मेड़बंदी करते समय एक महिला ने सरकारी कर्मचारी को पीट दिया। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

Jul 07, 2024 00:10

Hardoi News : हरदोई में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला लेखपाल और राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) से मारपीट करती हुई दिखाई दे रही है। घटना के बाद 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 
क्या है पूरा मामला
घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर आंट गांव की है। यहां जमीन की मेड़बंदी करते समय एक महिला ने सरकारी कर्मचारी को पीट दिया। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। हरदोई शहर कोतवाली के कस्बा सराय थोक निवासी राजस्व निरीक्षक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश पर कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलारपुर आंट में भगौती प्रसाद और रामकिशोर के खेत पर लेखपाल गिरजाशंकर के साथ मेड़बंदी के लिए गए थे। इसी दौरान पैमाइश के दौरान भगौती और रामकिशोर के विपक्षी फूलमियां, इजहार अली, सानिया, सायमा, अनीशा, मासूक अली, अकील, कमालूद्दीन और काटिया निवासी दुलरपुर आंट थाना कासिमपुर मौके पर आ गए।

वीडियो हो रहा वायरल
सरकारी काम में बाधा डालते हुए राजस्व निरीक्षक और उनके साथी लेखपाल गिरजाशंकर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए भगौती के साथ भी वो लोग मारपीट करने लगे। जब मौके पर कई लोगों ने बीचबचाव किया तो विपक्षीगण गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला राजस्व निरीक्षक पर थप्पड़ चलाती नजर आ रही है। कासिमपुर थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

डॉक्टर की कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

6 Oct 2024 09:50 PM

लखनऊ Lucknow Crime : डॉक्टर की कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत

महानगर इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। आरोपी कार चालक किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) का डॉक्टर वैभव अग्रवाल बताया जा रहा है। और पढ़ें