Hardoi News : नई बाइक लेकर जा रहे युवक के साथ हुई टप्पेबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार

नई बाइक लेकर जा रहे युवक के साथ हुई टप्पेबाजी, दो आरोपी गिरफ्तार
UPT | पुलिस हिरासत में बाइक चोर

Sep 27, 2024 14:06

हरदोई में एक युवक नई बाइक लेकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में कुछ चोर उसकी बाइक लेकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया और दो बाइक सवारों को पकड़ लिया।

Sep 27, 2024 14:06

Short Highlights
  • अख्तियारपुर गांव निवासी इतवारी लाल की नई बाइक चोरी हुई
  • पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया
  • आरोपियों के नाम अनूप और धीरज, दोनों को जेल भेजा गया
Hardoi News : हरदोई में नई बाइक लेकर घर जा रहे एक युवक की रास्ते में ही बाइक टप्पेबाज लेकर फरार हो गए थे। घटना उस समय हुई जब युवक रास्ते में रुका था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक समेत दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 बता दें कि अख्तियारपुर गांव निवासी इतवारी लाल हीरो एजेंसी से नई बाइक सीडी डीलक्स खरीदकर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही बाइक पसनेर गांव के पास पहुंची तो उसने बाइक रास्ते में खड़ी कर दी। इसी बीच दो वाहन चोर आए और बाइक लेकर भागने लगे। इतवारी लाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस वाहन चोरों की तलाश में जुट गई।  


पुलिस ने बाइक सवारों को पकड़ा
प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव पुलिस बल के साथ दुर्गागंज गांव के निकट सिराइचमऊ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग जाते दिखे,  पुलिस ने इन्हें रोका तो दोनों भागने लगे। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बाइक चोरी की निकली।

वाहन चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई 
प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव ने बताया कि इतवारी लाल की एक बाइक चोरी हुई थी। जिसको बरामद कर लिया गया है। वाहन चोरों को पकड़ लिया गया है। वाहन चोरों ने अपने नाम अनूप रामपुर निवासी मझियारा, दूसरे ने धीरज हसनपुर गांव बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया है।

Also Read

रेड अलर्ट जारी, सीएम योगी बोलें- प्रभावितों को तत्काल दें आर्थिक मदद

27 Sep 2024 06:49 PM

लखनऊ यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान : रेड अलर्ट जारी, सीएम योगी बोलें- प्रभावितों को तत्काल दें आर्थिक मदद

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोग गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे हैं। मौसम के बदलने के कारण उमस से राहत मिली है। हालांकि इस बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना रहा। इसके बाद अलग-अलग समय में देर शाम तक बारिश हो... और पढ़ें