Hardoi News : शहर में घूम रहे सांड ने लोगों को दौड़ाया,रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हो रहे शिकार

शहर में घूम रहे सांड ने लोगों को दौड़ाया,रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं हो रहे शिकार
UPT | आवारा सांड पकड़ती नगर पालिका की टीम

Oct 05, 2024 18:54

हरदोई शहर में एक बिगड़ैल सांड़ लोगों के लिए आफत बन गया है। सांड ने शहर की सड़कों पर कई लोगों को दौड़ा कर मारा तो कई लोगों को...

Oct 05, 2024 18:54

Hardoi News : हरदोई शहर में एक बिगड़ैल सांड़ लोगों के लिए आफत बन गया है। सांड ने शहर की सड़कों पर कई लोगों को दौड़ा कर मारा तो कई लोगों को उठाकर पटक दिया। जिससे कई लोग चोटिल हुए। सांड के उत्पात से पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। एसपी ऑफिस और कचहरी में सांड ने जमकर उत्पात मचाया है। हालांकि लोगों ने इसकी सूचना नगर पालिका को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ा गया।
 
शहर में घूम रहे सांड ने लोगों को दौड़ाया 
कोतवाली शहर इलाके में अस्पताल रोड, एसपी ऑफिस के करीब और कचहरी में आज एक ही सांड ने शहर वासियों की हालत खराब कर दी। सुबह एक बिगड़ैल मवेशी सिनेमा चौराहा से अस्पताल रोड से होते हुए गुजरा और राहगीरों को उसने दौड़ा लिया। जो उसके चपेट में फंसा तो उसे सींगों से प्रहार कर गिरा दिया। जिससे कई लोग घायल हो गए।
 
सांड ने राहगीर पर किया हमला
इसी तरह से लोगों का पीछा करते हुए एसपी कार्यालय वाली रोड से कचहरी की तरफ से गुजरा। इसी बीच एसपी ऑफिस के सामने ही लगे बैरियर के पास एक राहगीर को गिरा दिया। इसके बाद बिगड़ैल मवेशी कचहरी परिसर में घुस गया।

 सांड को नगर पालिका ने पकड़ा
जहां पर लोगों ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसको पकड़ लिया और नगर पालिका की गाड़ी को बुलाकर उसे गौशाला भेज दिया गया है। इस दौरान आम लोगों ने जिला प्रशासन के आवारा मवेशियों को गौशालाओं में रखे जाने के दावों पर सवाल उठाए हैं।

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें