Hardoi News :  कलेक्ट्रेट में धान खरीद केंद्रों के संबंध में डीएम ने की बैठक, डिपो को 10 से 5 बजे तक खोलने के निर्देश

कलेक्ट्रेट में धान खरीद केंद्रों के संबंध में डीएम ने की बैठक, डिपो को 10 से 5 बजे तक खोलने के निर्देश
UPT | जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की बैठक।

Dec 05, 2024 20:00

हरदोई जिले में हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में धान खरीद के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की है उन्होंने बैठक के दौरान...

Dec 05, 2024 20:00

Short Highlights
  • कलेक्ट्रेट में धान खरीद केंद्रों के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।
  • मंगला प्रसाद सिंह ने डिपो को 10 से 5 बजे तक खोलने के निर्देश।
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट में धान खरीद के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की है उन्होंने बैठक के दौरान अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए धान का समय से उठान करने के निर्देश जारी किए हैं साथ ही डिपो को 10:00 बजे से 5:00 तक खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
 
 
डिपो 10 बजे से 5 बजे तक अवश्य खोला जाये 
हरदोई में आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में धान खरीद व उठान के सम्बन्ध में बैठक हुई।जिलाधिकारी ने कहा कि ख़रीदे गए धान का उठान समय से सुनिश्चित किया जाये। उठान के लिए डिपो पर कर्मचारी समय से उपस्थित रहें। आवश्यकता पड़ने पर कार्य के घंटे बढ़ाये जाएं। डिपो को 10 बजे से 5 बजे तक अवश्य खोला जाये। समयावधि के दौरान किसी मिलर्स की गाड़ी को वापस न भेजा जाये। प्रत्येक डिपो पर मैनेजर स्वयं बैठना सुनिश्चित करें। मिलर्स से समय समय पर संवाद किया जाये। बैठक में मिलर्स ने अपनी समस्याएं रखी जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए। 

ये भी पढ़ें : Pratapgarh News : भैरव बाबा मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था का दिखा अद्भुत नजारा
 
जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को किया निर्देशित 
उन्होंने मंडी सचिव को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों से धान का उठान ससमय कराया जाये। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार, डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह, जनपद के राइस मिलर्स व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : रामजानकी विवाह उत्सव में शामिल हुए सीएम योगी : बोले-अनेक पूज्य संतों का केंद्र बिंदु रहा जानकी महल
 

Also Read

मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

23 Jan 2025 03:54 PM

लखनऊ जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुक्रवार से : मालिनी अवस्थी सजायेंगी सुरों की महफिल, पं. हरि प्रसाद चौरसिया बिखेरेंगें बांसुरी की स्वर लहरियां

राजधानी में शुक्रवार से दो दिवसीय जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव शुरू हो रहा है। इसमें संगीत के श्रंगार से साहित्य का संसार सजेगा। और पढ़ें