उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5 हजार और चार पहिया वाहन खरीदने पर ₹1 लाख की सब्सिडी ...
यूपी में इलेक्ट्रिक वाहन पर छूट के लिए आवेदन शुरू : 50 हजार लोगों को सरकार देगी 20 लाख तक की सब्सिडी, ऐसे ले सकते हैं फायदा
Sep 04, 2024 17:20
Sep 04, 2024 17:20
उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों लोगों को सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा।
— Government of UP (@UPGovt) September 4, 2024
प्रदेश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5 हजार और चार पहिया वाहन खरीदने पर ₹1 लाख की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है।
23 अक्टूबर, 2023 के… pic.twitter.com/YeF26vfCu6
20 लाख तक की सब्सिडी
उत्तर प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दे रही है। इसका लाभ 50 हजार से अधिक वाहन स्वामियों को मिलेगा। प्रदेश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर ₹5 हजार और चार पहिया वाहन खरीदने पर ₹1 लाख की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। वहीं ई-गुड्स कैरियर पर एक लाख और ई-बस गैर सरकारी खरीदने पर 20 लाख रुपये की सब्सिडी सरकार दे रही है।
23 अक्टूबर के बाद मिलेगा सुविधा का लाभ
बता दें सरकारी द्वारा दी जा रही सब्सिडी वाली सुविधा का लाभ उठाने के लिए 23 अक्टूबर, 2023 के बाद EV खरीदने वाले लोग https://upevsubsidy.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
हजारों वाहनों की हो चुकी है बिक्री
इलेक्ट्रिक वाहन पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के चलते हजारों वाहनों की बिक्री हो चुकी है। साल 2024 में ही अप्रैल से जुलाई के बीच 7,748 वाहन और अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच 82,093 EV बिक्री हो गई।
Also Read
16 Sep 2024 11:00 PM
सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें