बलिया से 20 अक्तूबर को आनंद विहार के लिए चलने वाली 22427 बलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। यह ट्रेन अब अपने पूर्व निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल की जगह बनारस-जंघई-लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी।
Indian Railways : अब आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस लखनऊ होकर गुजरेगी, इस ट्रेन के संचालन में इजाफा
Oct 17, 2024 20:14
Oct 17, 2024 20:14
बलिया से आनंद विहार के रूट में भी बदलाव
बलिया से 20 अक्तूबर को आनंद विहार के लिए चलने वाली 22427 बलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है। यह ट्रेन अब अपने पूर्व निर्धारित मार्ग बनारस-प्रयागराज रामबाग-प्रयागराज जं.-कानपुर सेन्ट्रल की जगह बनारस-जंघई-लखनऊ के रास्ते चलायी जाएगी। रूट में इस बदलाव से लखनऊ के यात्रियों को नई सुविधा मिलेगी, जो अब आनंद विहार-बलिया एक्सप्रेस के जरिए सीधे सफर कर सकेंगे।
मुजफ्फरनगर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का संचालन बढ़ा
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तर रेलवे ने मुजफ्फरनगर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन (05283/05284) का संचालन बढ़ा दिया है। अब 05283 मुजफ्फरनगर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर की बजाय 22 अक्तूबर से 30 नवम्बर तक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरनगर स्पेशल ट्रेन भी 22 अक्तूबर की जगह 23 अक्तूबर से एक दिसम्बर तक चलेगी। इससे यात्रियों को दिल्ली से मुजफ्फरनगर तक की यात्रा में सुविधा प्राप्त होगी।
Also Read
17 Oct 2024 10:43 PM
यूपी की दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस और सपा मिलकर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। सपा आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें दी गई हैं... और पढ़ें