इंडिगो सर्वर डाउन होने से लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री परेशान : अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली सहित कई शहरों की लेट हुई फ्लाइट

अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली सहित कई शहरों की लेट हुई फ्लाइट
UPT | Lucknow Airport

Oct 05, 2024 18:56

इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने से कंपनी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चेक इन करने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में नजर आए। इस वजह से कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं।

Oct 05, 2024 18:56

Lucknow News : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। उड़ानों में देरी की वजह से यात्री काफी देर तक परेशान रहे। उन्हें सही जानकारी नहीं मिलने की वजह से एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। वहीं एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर एडवाइजरी जारी करते हुए अपने यात्रियों से अपील की है।

टिकट बुकिंग से लेकर चेक इन को लेकर परेशान रहे यात्री
इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर डाउन होने से कंपनी की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग करने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर चेक इन करने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में नजर आए। इस वजह से कई उड़ानें निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं। वहीं इंडिगो ने सोशल साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि हमारे हवाईअड्डा सिस्टम अब काम कर रहे हैं और सेवाएं सामान्य हो गई हैं। हालांकि हम अपनी अन्य एप्लिकेशंस  को पूरी तरह से बहाल के लिए काम कर रहे हैं। स्थिति पूरी तरह से सामान्य होने में थोड़ा समय लग सकता है। हम आपको जल्द ही एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। कंपनी ने यात्रियों से समस्या समझने और और धैर्य बनाए रखने के लिए आभार भी जताया है। 



वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित 
इससे पहले कंपनी की ओर से यात्रियों से कहा गया कि हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारे हवाईअड्डा कर्मचारी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सहायता प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। चेक-इन काउंटर पर प्रतीक्षा समय कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एक अन्य पोस्ट में इससे पहले कहा गया कि हमारा नेटवर्क धीमी गति से चल रहा है, जिससे वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम प्रभावित हो रहे हैं। हम जल्द से जल्द स्थिरता बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

उड़ानों पर इस तरह पड़ा असर
उड़ानों में देरी की वजह से अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, गोवा और देहरादून की फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी बाद में रवाना हुईं। देरी की वजह से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की कुछ उड़ानें निर्धारित समय से लगभग एक घंटे बाद लखनऊ पहुंचीं। अहमदाबाद की फ्लाइट 6ई8279 13:25 की बजाय 14:38 पर, मुंबई की फ्लाइट 6ई5302 13:30 के बजाय 15:16 पर और गोवा की फ्लाइट 6399 14:35 के बजाय 15:35 पर उड़ान भर सकी। देहरादून, दिल्ली और चेन्नई से आने वाली उड़ानें भी देरी से पहुंचीं। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 13:35 के बजाय 15:03, गोवा जाने वाली फ्लाइट संख्या 6399 अपने निर्धारित समय 14:35 के बाद 15:35 पर उड़ान भर सकी। देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6ई 515 ने 14:40 के बजाय 15:30 पर उड़ान भरी। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली उड़ान संख्या 6ई 2113 अपने निधारित समय 14:05 के बजाय 14:53 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। चेन्नई से आने वाली विमान संख्या 6ई515 देरी से 15:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। इसके अलावा बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली 6ई 196 भी अपने निर्धारित के बाद देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इस वजह से यात्रियों का शेड्यूल काफी गड़बड़ हो गया और उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
 

Also Read

डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

5 Oct 2024 10:34 PM

लखनऊ यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां एक महीने तक रद्द : डीजीपी ने जारी किए आदेश, त्योहारों को लेकर फैसला

यूपी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस कर्मियों के अवकाश पर एक महीने तक रोक लगा दी गई है। यह आदेश उत्तर प्रदेश की डीजीपी प्रशांत कुमार ने जारी किया है। और पढ़ें