Kolkata Doctor Case: अपर्णा यादव ने ममता बनर्जी पर की ये टिप्पणी, फूंका पुतला 

अपर्णा यादव ने ममता बनर्जी पर की ये टिप्पणी, फूंका पुतला 
UPT | गांधी प्रतिमा पर छात्राओं के साथ भाजपा नेता अपर्णा यादव।

Aug 27, 2024 21:53

हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मंगलवार को कोलकाता की दिवंगत महिला प्रशिक्षु चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गई। कोलकाता की घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान भाजपा नेता अपर्णा यादव ने ममता बनर्जी को गुंडी मुख्यमंत्री बताया।

Aug 27, 2024 21:53

Short Highlights
  • कोलकाता की महिला ट्रेनी डॉक्टर को दी श्रद्धांजलि
  • गांधी प्रतिमा के सामने एकजुट हुईं छात्राएं, शिक्षक व महिलाएं
Lucknow News : राजधानी में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मंगलवार को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज स्नातकोत्तर की दिवंगत छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित दी गई। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा नेता अपर्णा यादव के साथ उनकी मां अम्बी बिष्ट और स्कूल की छात्राएं-शिक्षक और महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया। 

ममता बनर्जी ने यूपी की जनता का कई बार किया अपमान
अपर्णा यादव ने कहा कि ममता बनर्जी ने यूपी की जनता का बार-बार अपमान किया है। पश्चिम बंगाल के चुनाव के दौरान भी ममता बनर्जी ने यूपी की जनता को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अपर्णा यादव ने कहा कि ममता बनर्जी गुंडी मुख्यमंत्री हैं। लखनऊ नगर निगम की जोनल अधिकारी अम्बी बिष्ट ने कहा कि यूपी में महिलाओं को लेकर जागरुकता फैलानी पड़ेगी।

ऐसे आरोपियों का हो सामाजिक बहिष्कार
छात्राओं ने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जो हुआ वो बहुत दर्दनाक घटना है। जो लड़कियां आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं, इस घटना के बाद से उनके मन में डर का माहौल रहेगा। जो भी जांच हो रही है, वह ऐसी हो कि रेपिस्ट को डर लगे। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे कृत्यों में शामिल लोगों को पहले तड़ीपार की सजा के साथ गांव और समाज से बाहर कर दिया जाता था। ऐसा करने से ही सामाजिक बदलाव आएगा। एक बार फिर उसी पुरानी प्रथा को लाने की जरुरत है।

Also Read

गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

19 Sep 2024 11:22 PM

लखनऊ Lucknow News : गरीब परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ कराने में जुटी योगी सरकार  

योगी सरकार की यह तैयारी सत्र 2025-26 में अलाभित और दुर्बल परवारों के होनहारों को अच्छी और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी कराई जाएगी। और पढ़ें