Lakhimpur Kheri : सीएमओ ने कहा- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने बदली ग्रामीण भारत की तस्वीर...

सीएमओ ने कहा- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने बदली ग्रामीण भारत की तस्वीर...
UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर

Sep 27, 2024 13:46

आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने ग्रामीण भारत के स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल दी है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब एवं वंचित परिवारों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना...

Sep 27, 2024 13:46

Short Highlights
  • गम्भीर बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है।
  • 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है।
Lakhimpur Kheri : आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ने ग्रामीण भारत के स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल दी है। आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब एवं वंचित परिवारों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इसके तहत 05 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाता है, जिससे गम्भीर बीमारियों के इलाज में मदद मिलती है। इस योजना से गरीब एवं वंचित लोगों को सरकारी एवं चिह्नित निजी अस्पतालों में गम्भीर बीमारियों जैसे हृदय रोग, कैंसर, किडनी की बीमारियों आदि के इलाज में बहुत मदद मिल रही है।

30 तक आयुष्मान पखवाड़ा 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि माह सितम्बर में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 06 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के 03 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 20 से 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा चलाया जा रहा है। जिसमें फ्रंटलाइन वर्कर, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आयुष्मान भारत योजना के बारे में जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पात्र लाभार्थियों 47,372 वरिष्ठ नागरिक (जिनकी उम्र 60 साल से अधिक है, पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक है, राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 साल से अधिक उम्र के हैं) व 06 अथवा उससे अधिक यूनिट वाले पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक 309577 लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जायेगा।

Also Read

रेड अलर्ट जारी, सीएम योगी बोलें- प्रभावितों को तत्काल दें आर्थिक मदद

27 Sep 2024 06:49 PM

लखनऊ यूपी में बारिश से फसलों को नुकसान : रेड अलर्ट जारी, सीएम योगी बोलें- प्रभावितों को तत्काल दें आर्थिक मदद

लखनऊ में लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोग गुलाबी ठंड का एहसास कर रहे हैं। मौसम के बदलने के कारण उमस से राहत मिली है। हालांकि इस बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना रहा। इसके बाद अलग-अलग समय में देर शाम तक बारिश हो... और पढ़ें