Lucknow Crime : अवैध डेयरी हटाने गई नगर न‍िगम की टीम पर हमला, सपा पार्षद ने समर्थकों के साथ कर्मचारियों को डंडों से पीटा

अवैध डेयरी हटाने गई नगर न‍िगम की टीम पर हमला, सपा पार्षद ने समर्थकों के साथ कर्मचारियों को डंडों से पीटा
UPT | अवैध डेयरी हटाने गई नगर न‍िगम की टीम पर हमला।

Sep 06, 2024 12:45

कंचना बिहारी मार्ग स्थित आदिल नगर में शुक्रवार सुबह अवैध डेयरी हटाने गई नगर के कैटल कैचिंग दस्ते की टीम के साथ मारपीट की गई। वाहन से 16 पशुओं को जबरन उतारकर लिया गया

Sep 06, 2024 12:45

Short Highlights
  • निगर निगम की टीम ने गुडंबा थाने में दी तहरीर
  • गाड़ी से जबरन उतारे जानवर
Lucknow News : कंचना बिहारी मार्ग स्थित आदिल नगर में शुक्रवार सुबह अवैध डेयरी हटाने गई नगर निगम के कैटल कैचिंग दस्ते की टीम के साथ मारपीट की गई। वाहन से 16 पशुओं को जबरन उतार लिया गया। समाजवादी पार्टी के पार्षद पंकज यादव और उनके सहयोगियों पर नगर निगम कर्मचारियों पर हमले का आरोप लगा है। नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिनव वर्मा ने बताया कि पार्षद और उनके साथियों ने चालक, हेल्पर और बाकी कर्मचारियों से मारपीट की है। आरोपियों के खिलाफ नगर निगम की टीम ने गुडंबा थाने में तहरीर दी है।

कर्मचारियों को पीटा, गाड़ी से जानवर उतारे
नगर निगम की टीम शुक्रवार को आदिल नगर में अवैध डेयरी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान टीम ने बारह भैंस और चार गायों को जब्त किया और उन्हें नगर निगम की गाड़ी में डाल दिया। इसी बीच सपा पार्षद और उनके समर्थक मौके पर पहुंच गए। पार्षद ने जानवरों को छोड़ने की बात कही। लेकिन कर्मचारियों ने इनकार कर दिया। इस पर पार्षद और उनके समर्थकों ने डंडों से टीम पर हमला कर दिया। सौकड़ों लोगों के साथ मिलकर नगर निगम पूरी टीम को घेर लिया। गाड़ी रोक कर जानवरों को एक-एक करके उतार लिया गया।

सपा पार्षद का विवादों से पुराना नाता
सपा पार्षद पंकज यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी अवैध कब्जा हटाने के दौरान सपा पार्षद का नगर निगम की टीम के साथ विवाद हुआ था। वह बुलडोजर के सामने आ गए थे। इस घटना के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त ने उनकी सदस्यता रद्द करने की बात की थी, लेकिन सहयोगी पार्षदों की मध्यस्थता के कारण उनकी सदस्यता बच गई।

Also Read

इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

19 Sep 2024 12:48 AM

लखनऊ 120 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी योगी सरकार :  इन शहरों के क्षेत्रों में विभिन्न रूटों पर चलेंगी, जानें पूरी डिटेल

 योगी सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में 120 इलेक्ट्रिक बसों (100 के अतिरिक्त) के शामिल करने की प्रक्रिया तेजी.... और पढ़ें