लखनऊ में बुधवार सुबह से बादल बरस रहे हैं। कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत के साथ जलभराव की स्थिति हो गई है। पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ा है।
लखनऊ में बारिश के बाद नगर निगम नींद से जागा : ड्रोन से होगी बड़े नालों की सफाई की जांच
![ड्रोन से होगी बड़े नालों की सफाई की जांच](https://image.uttarpradeshtimes.com/add-a-heading-2024-07-04t005015977-43418.jpg)
Jul 04, 2024 00:50
Jul 04, 2024 00:50
- बारिश से बदला मौसम का मिजाज
- बड़े नालों के किनारे से कब्जे हटाने को जारी होगा नोटिस
- राजधानी में मानसून के पहुंचने के बाद भी सभी नालों की नहीं हो सकी सफाई
शहर के सभी बड़े नाले कब्जे का शिकार
शहर के कई हिस्सों में बारिश की शुरुआत के साथ जलभराव की स्थिति हो गई है। पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों सामना करना पड़ा है। राजधानी में हैदर कैनाल, सरकटा नाला, पाटानाला, किला मोहम्मदी, गौस नगर नाला आदि प्रमुख नाले अवैध कब्जे का शिकार हैं। इनकी वजह से सफाई कार्य बाधित होता है। हजारों की आबादी इन नालों के किनारे अवैध तरीके से निर्माण करके रहती है।
शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अब बारिश की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में बीते चौबीस घंटै में शाहजहांपुर में सबसे अधिक 125.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं अब तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे में उरई में सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में 22.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मानसून के पहुंचने के बाद भी नालों की सफाई धरातल पर अधूरी
इस बीच मानसून से पहले नालों की सफाई व्यवस्था में जुटा नगर निगम अभी सभी नालों की पूरी सफाई नहीं कर पाया है। वहीं अब कुकरैल की तरह बाकी बड़े नालों के किनारे से भी अवैध कब्जे हटाने की कवायद शुरू की जाएगी। इसके लिए अवैध कब्जेदारों को जल्द नोटिस जारी करने की तैयारी है। इसके लिए सभी जोनल अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पानी की निकासी में जिन निर्माण की वजह से दिक्कत हो रही है, उन्हें तोड़ने को भी कहा गया है।
अतिक्रमण के कारण नालों तक नहीं पहुंच पाती सफाई मशीनें
प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात खुद इंतजामों को परखने में जुटे हैं। उन्होंने राजाजीपुरम में हैदर कैनाल नाले के निरीक्षण के दौरान किनारे से कब्जे हटाने का निर्देश दिया है। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया है और अब बारिश के बाद कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि बारिश के बाद राजाजीपुरम में हैदर कैनाल के आसपास अवैध कब्जे हटाकर उसे चौड़ा किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में कब्जों की वजह से नाले की सफाई के लिए मशीनें और गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाती हैं। इस वजह से अब नगर निगम सख्त कदम उठाएगा।
नालों की सफाई की जांच ड्रोन से
इसके साथ ही सरकटा नाले के खुले हिस्से को दीवार बनाकर ऊंचा या स्लेप डालकर कवर किया जाएगा, जिससे लोग इसमें कूड़ा आदि नहीं डाल सकें। प्रमुख सचिव नगर विकास सरकटा नाले का भी निरीक्षण कर चुके हैं। नालों की सफाई को लेकर अक्सर सवाल उठने के बाद अब सरकटा, पाटा और हैदर कैनाल जैसे बड़े नालों की सफाई की जांच ड्रोन से करने का निर्णय किया गया है।
Also Read
![शिवम सक्सेना बने प्रशासनिक अधिकारी शिवम सक्सेना बने प्रशासनिक अधिकारी](https://image.uttarpradeshtimes.com/shivam-saxena-79256.jpg)
5 Jul 2024 09:10 PM
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र शिवम सक्सेना का द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। और पढ़ें