यूपी के विधायक का वीडियो वायरल : बेदीराम बोले- कई राज्यों में नौकरियां लगवाता हूं….. मेरा नाम मत लेना

बेदीराम बोले- कई राज्यों में नौकरियां लगवाता हूं….. मेरा नाम मत लेना
UPT | विधायक बेदी राम

Jun 27, 2024 00:03

उत्तर प्रदेश के विधायक बेदी राम के एक वीडियो ने सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक से भर्ती परीक्षा और लेनदेन की बात करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं...

Jun 27, 2024 00:03

Short Highlights
  • यूपी के विधायक बेदी राम का वीडियो वायरल
  • युवक से चल रही भर्ती परीक्षा और पैसे के लेन-देन की बात
  • वीडियो से पहले भी उनका नाम पेपर लीक से जुड़ा है
Lucknow News : उत्तर प्रदेश के विधायक बेदी राम के एक वीडियो ने सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है। इस वीडियो में एक युवक से भर्ती परीक्षा और लेनदेन की बात करते दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। कथित तौर पर पेपर लीक के लिए पैसे देने वाले युवक विधायक के पास पहुंचे हैं और रकम वापस मांग रहे हैं। इस पर विधायक और अभ्यर्थियों के बीच बहस चल रही है।

कौन हैं बेदी राम
बेदी राम ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेता हैं। वह गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक हैं। वह मूलत: आजमगढ़ के रहने वाले हैं लेकिन सुभासपा ने उन्हें जखनियां से चुनाव लड़ाया। उनको ओम प्रकाश राजभर का करीबी माना जाता है। इस वीडियो से पहले भी उनका नाम पेपर लीक से जुड़ा है। साल 2014 में रेलवे भर्ती पेपर लीक मामले में यूपी एसटीएफ ने उन्हें लखनऊ के आशियाना इलाके से गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने दावा किया था कि पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता ने भी पूछताछ में बेदी राम का नाम लिया। बिजेंद्र पहले बेदी राम के साथ जेल भी जा चुका है। इस खुलासे के बाद विधायक बेदी राम के आवास पर मुलाकात का वीडियो बताया जा रहा है।
जिसने पैसे दिए, उसी ने वायरल कर दिया
कथित तौर पर पेपर लीक के लिए पैसे देने वाला युवक जौनपुर का रहने वाला है। उसने गाजीपुर आवास में मुलाकात के दौरान यह वीडियो बना लिया। वह लगातार विधायक से अपने पैसे मांग रहा था। उसका कहना है कि नौकरी मिले या पैसा वापस। विधायक कोई जवाब नहीं दे रहे थे। आजिज आकर उसने वीडियो वायरल कर दिया।

वीडियो में क्या

विधायक : मैं बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश कई राज्यों में भर्ती कराता हूं। एक-एक परीक्षा में 40-40 लोगों की भर्ती कराता हूं।

युवक : (दूसरे की बात करते हुए) ये भी फंसे हैं। 3.5 लाख रुपये दिए हैं। अब मेरी समझ में नहीं आ रहा।

विधायक : उनको बता दीजिए। हमारी सारी जिम्मेदारी रिजल्ट निकलने तक रहती है।

युवक : जिम्मेदारी नियुक्ति तक होती है मेरे ख्याल से?

विधायक : नियुक्ति तक जिम्मेदारी कोई नहीं लेता।

तीसरी आवाज : इसी संबंध में ये (विधायक) बीच में फंसे हैं। फाइनल रिजल्ट आ गया, अब 2 साल बाद कैंसिल हो गया तो जिम्मेदारी हमारी नहीं।

विधायक : उसमें बहुत लोग फंसे हैं। जॉइनिंग की डेट आ गई, सबने पैसा दिया। 

युवक : किसी गरीब के परिवार से सात लाख रुपए गया।

विधायक : हमारे तो करोड़ों चले गए, तो क्या जान दें? हमारा काम खत्म। आप होते तो आप भी यही सब करते। 

विधायक : (अपने समर्थक को) साफ-साफ तुम्हें बताना चाहिए। मैंने काम करा दिया। रिजल्ट निकला तो हमारा काम खत्म।

विधायक : मैं नहीं कराया हूं कि मुझसे कोई आकर मांग ले। ... मैं तो बाद में लेता हूं, पहले नहीं लेता। लेकिन जो एक लाख रुपए दिया तो वो चला गया। बात खत्म। ...और लोग पूरा-पूरा ले लिए हैं। गुड्डू सिंह पूरा ले लिए हैं, कोई जाकर ले।

युवक : हमारी बात भी सुनेंगे विधायक जी? जिसके घर से सात लाख रुपया आया, कमजोर है, उसे कहीं सेट कराइए?

विधायक : (पास बैठे व्यक्ति से) ये भी तो गरीब हैं, कौन धन्नासेठ हैं, ये कौन अंबानी हैं?

युवक : विधायक जी अगर पूरा पैसा नहीं दे रहे, तो कुछ काटकर दे दीजिए। नहीं देना था, तो कह दिए होते कि नहीं देंगे।

(उत्तर प्रदेश टाइम्स इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

Also Read

सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

3 Jul 2024 10:55 AM

लखनऊ Lucknow News: सहारा इंडिया के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, कोलकाता से जुड़े तार

जानकारी के मुताबिक सहारा इंडिया का ये प्रकरण कोलकाता की चिट फंड कंपनी में हुए कथित घोटाले से संबंधित है। इसकी जांच पड़ताल में ईडी की कोलकाता यूनिट काफी समय से लगी है। और पढ़ें