अब पीडीए ने बताया बीजेपी का फुल फॉर्म : 1090 चौराहे पर लगाई होर्डिंग, भाजपा नेताओं को बताया इस जुर्म में अव्वल

1090 चौराहे पर लगाई होर्डिंग, भाजपा नेताओं को बताया इस जुर्म में अव्वल
UPT | 1090 चौराहे पर होर्डिंग लगाकर भाजपा पर पलटवार।

Aug 24, 2024 00:24

वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे पर पीडीए ने एक नया होर्डिंग लगाकर भाजपा पर पलटवार किया है। पीडीए ने इसमें बीजेपी का फुल फॉर्म बताया है।

Aug 24, 2024 00:24

Lucknow News : यूपी में विधानसभा उप चुनाव से पहले राजधानी में होर्डिंग जंग छिड़ गई है। ये जंग सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की है। अब वीमेन पावर लाइन 1090 चौराहे पर समाजवादी पार्टी के पीडीए ने एक नया होर्डिंग लगाकर भाजपा जनता पार्टी (भाजपा) पर पलटवार किया है। पीडीए ने इसमें बीजेपी का फुल फॉर्म (BJP full form) बताया है। होर्डिंग में बीजेपी का मतलब बताते हुए लिखा है- B-बलात्कारी J-जालसाज, जुमलेबाज और P-पापी पार्टी। होर्डिंग में निवेदक के रूप में पीडीए परिवार लिखा है। इससे पहले भाजपा अवध की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्वेता सिंह ने इसी चौराहे पर होर्डिंग में पीडीए का फुल फॉर्म बताया था।

होर्डिंग में एडीआर और इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट का जिक्र
इस नए होर्डिंग में एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच की बीते दिनों जारी एक रिपोर्ट का जिक्र किया गया है। जिसमें मौजूदा सांसदों और विधायकों के चुनावी हलफनामे के विशलेषण के जरिए भाजपा पर हमला बोला गया। होर्डिंग में रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के केस का सामना कर रहे जनप्रतिनिधियों में सर्वाधिक नेता भाजपा के हैं।  

श्वेता सिंह ने लगाया था पीडीए के खिलाफ होर्डिंग
श्वेता सिंह ने इससे पहले एक होर्डिंग 1090 चौराहे पर लगाकर समाजवादी पार्टी के पीडीए का फूल फॉर्म बताया था। श्वेता सिंह ने PDA का मतलब बताते हुए लिखा था- P-पापी, D-दुष्कर्मी, A-एलायंस। अयोध्या दुष्कर्म मामले को लेकर लगाए गए इस होर्डिंग में लिखा गया था-दुष्कर्मवादी पार्टी के शौकीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का पीडीए। 

अगस्त के पहले हफ्ते में लगाए थे होर्डिंग
राजधानी का 1090 चौराहा राजनीतिक दलों का होर्डिंग प्वाइंट बन गया है। इस महीने के पहले हफ्ते में भाजपा नेता श्वेता सिंह ने 1090 चौराहे पर समजावादी पार्टी के खिलाफ होर्डिंग लगाया था। जिसमें सपा पर अयोध्या मामले के आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया गया था। पोस्टर में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बयान का जिक्र कर लिखा हुआ था कि लड़के हैं गलती हो जाती है...। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है। इसके बाद इसी चौराहे पर होर्डिंग लगाकर भाजपा के शासन में हुए अपराधों की याद दिलाते हुए पूछा गया था कि बाबा का बुलडोजर कहां हैं। होर्डिंग में लिखा था, भाजपा खुद तो बलात्कारियों का संरक्षण करती है और पीड़िता पर राजनीति करती है। ये बंद होना चाहिए। इसके जरिए उन मामलों को उठाया गया था जिनमें क​थित तौर पर भाजपा से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। 

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें