कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत : पार्टी दफ्तर पहुंची हुसैनगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मोबाइल की होगी जांच

पार्टी दफ्तर पहुंची हुसैनगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, मोबाइल की होगी जांच
UPT | लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Dec 19, 2024 10:46

डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय के केयरटेकर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जाएगी, जिससे स्पष्ट हो सके कि पूरा प्रकरण क्या है। इसे पता चल सकेगा कि प्रभात किस समय कहां था और उसके साथ कौन लोग थे।

Dec 19, 2024 10:46

Lucknow News : कांग्रेस के विधानभवन घेराव कार्यक्रम के दौरान गोरखपुर के यूथ विंग के प्रदेश महासचिव प्रभात पांडेय की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रकरण में बुधवार रात हत्या की एफआईआर दर्ज करने के बाद गुरुवार को पुलिस प्रदेश मुख्यालय पहुंची और वहां मौजूद लोगों से जानकारी की। पुलिस टीम ने घटना को लेकर पूरी जानकारी की। 

फॉरेंसिक टीम ने कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर जुटाए साक्ष्य 
प्रकरण में प्रभात पांडेय के चाचा की तहरीर पर हुसैनगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के केस दर्ज किया है। तहरीर में अनहोनी के कारण हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। हालांकि इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय में साक्ष्य जुटाए गए हैं। फॉरेंसिक टीम ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर उस स्थान पर साक्ष्य संकलित किए, जहां पर प्रभात के काफी देर तक बेहोश रहने की बात कही जा रही है। 



केयरटेकर के बयान होंगे दर्ज, सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी के अनुसार कांग्रेस कार्यालय के केयरटेकर के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जाएगी, जिससे स्पष्ट हो सके कि पूरा प्रकरण क्या है। इसे पता चल सकेगा कि प्रभात किस समय कहां था और उसके साथ कौन लोग थे। इसके लिए हुसैनगंज पुलिस प्रदर्शन के दौरान मौजूद लोगों और प्रभात के साथ रहे नेताओं कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ करने की तैयारी में है।

मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच
प्रभात के मोबाइल फोन की भी फॉरेंसिक जांच की जाएगी, इससे अगर उसमें कुछ अहम तथ्य हैं, जिससे जांच को दिशा मिल सके तो उनका पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों के अनुसा, प्रदर्शन के दौरान प्रभात के साथ गोरखपुर से आने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस विवेचना में बतर रही पूरी सतर्कता
इस मामले में कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रदेश सरकार और पुलिस पर हमलावर तेवर अपनाने के बाद अधिकारी जांच में कोई कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। विवेचना में हर कदम फूंक-फूंक कर रखा जा रहा है, जिससे सच्चाई का पूरा खुलासा हो सके। कांग्रेस की ओर से पुलिस पर आरोप लगाए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन के दौरान बल का प्रयोग नहीं किया गया और प्रभात पांडेय आखिरी बार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ही देखा गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर यकीन नहीं करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

Also Read

गोल्डी बरार नाम से कॉल करने वाले शख्स ने कहा-एमएलसी से बात करा...

19 Dec 2024 10:49 PM

हरदोई भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे को फोन पर मिली धमकी : गोल्डी बरार नाम से कॉल करने वाले शख्स ने कहा-एमएलसी से बात करा...

जिले के जनप्रतिनिधि इन दिनों अराजकतत्वों के निशाने पर हैं। भाजपा के एमएलसी अवनीश सिंह के कॉलेज में चोरी, भाजपा मिश्रिख सांसद अशोक रावत का पुतला फूंकने के बाद अब भाजपा के एमएलसी अशोक अग्रवाल के बेटे संग बदसलूकी की गई। और पढ़ें