advertisements
advertisements

Lucknow News : लखनऊ में वोटरों को मिलेगा मुफ्त मट्ठा , फ्लेवर्ड मिल्क, आटो रिक्शे की सेवा मिलेगी

लखनऊ में वोटरों को मिलेगा मुफ्त मट्ठा , फ्लेवर्ड  मिल्क, आटो रिक्शे की सेवा मिलेगी
UPT | लखनऊ चारबाग

May 08, 2024 14:27

लखनऊ संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम और एलडीए ने तैयारी कर ली है। नगर निगम और एलडीए करीब तीन दर्जन मॉडल पोलिंग स्टेशन बना रहा है।  नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम मॉडल पोलिंग स्टेशन बना रहा है।

May 08, 2024 14:27

Short Highlights

110 वार्ड में होंगे मॉडल दो-दो स्टेशन होंगे

Lucknow News : लखनऊ संसदीय क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम और एलडीए ने तैयारी कर ली है। नगर निगम और एलडीए करीब तीन दर्जन मॉडल पोलिंग स्टेशन बना रहा है। नगर आयुक्त डॉ. इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि नगर निगम मॉडल पोलिंग स्टेशन बना रहा है। यहां लोगों को पानी, मट्ठा भी मिलेगा। मतदाताओं के लिये कुर्सियां भी होंगे। सेल्फी प्वाइंट भी रहेगा। शहर में 20 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। 220 सेमी मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाने का निर्देश दिया है। वैसे सभी मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर लोगों को पीने के लिए मट्ठा मिलेगा। इसके अतिरक्त एलडीए विभिन्न अपार्टमेंट में 14 मॉडल पोलिंग स्टेशन बना रहा। नगर निगम शहर के हर वार्ड में दो दो सेमीमॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। यहां भी बैठने के लिए कुर्सियां और पीने के पानी की सुविधा होगी। सेल्फी प्वांइट भी बनाया जाएगा। पार्किंग भी बनाई जाएगी।

शहर के 14 पोलिंग स्टेशनों में मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया जाएगा। हर एक मतदाता को यहां पीने के लिए मठ्ठा या फ्लेवर्ड मिल्क मिलेगा। पोलिंग स्टेशन में जहां सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे, वहीं बैठने के लिए सोफे, कुर्सियां और टेंट भी होंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण सभी अपार्टमेंट में 14 पोलिंग स्टेशन को मॉडल बनाया जा रहा है। तर्क है कि बेहतर सुविधा मिलने पर लोग मतदान करने जरूर आएंगे।  धूप-गर्मी से बचाने के लिए टेंट, पंखे लगेंगे। सनराइज अपार्टमेंट सोसायटी के सदस्य निकसन सचान ने कहा कि हमारे अपार्टमेंट में पहली बार मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। एलडीए के फैसले से पूरे अपार्टमेंट के लोग उत्साहित हैं। इससे वे लोग भी मतदान के लिए आएंगे जो वोटिंग के दिन नहीं निकलते हैं।

यहां बनेंगे मॉडल पोलिंग स्टेशन
सनराइज अपार्टमेंट मानसरोवर योजना कानपुर रोड, सहारा सिटी होम्स अल्लू नगर डिगुरिया, एल्डिको सिटी मुतक्कीपुर, परिजात अपार्टमेंट, ओमेक्स हाइट्स विभूति खंड, एल्डिको एलिगेंस विभूति खंड, सरयू अपार्टमेंट विस्तार, ओमेगा ग्रीन पार्क तारा का पुरवा, स्प्रिंग ग्रीन्स अपार्टमेंट अनौरा खुर्द, आकाश एंक्लेव सेक्टर 6 वृंदावन योजना, सरयू एनक्लेव घुसवल कला, भागीरथी एनक्लेव अवध विहार, स्मृति अपार्टमेंट कुर्सी रोड और सीएसआई टावर विपिन खंड गोमती नगर।

मतदान केंद्रों के लिए चलेंगी आटो, रिक्शा
मतदाताओं को अपने मतदान केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो, इसके लिए आटो ई-रिक्शा संघ मोर्चा के अध्यक्ष पंकज दीक्षित ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की ओर से पांच-पांच ऑटो अथवा ई रिक्शा मतदान केंद्रों के आस-पास उपलब्ध कराने को कहा है जिससे मतदाता को पहुंचने में कोई समस्या न हो। हमने इसकी तैयारी कर ली है।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें